पेटलावद प्रदर्शन के बाद झाबुआ में यूरिया वितरण सुधरा: किसानों को अब निरंतर हो रही है उर्वरक की आपूर्ति – Jhabua News

पेटलावद प्रदर्शन के बाद झाबुआ में यूरिया वितरण सुधरा:  किसानों को अब निरंतर हो रही है उर्वरक की आपूर्ति – Jhabua News


पेटलावद प्रदर्शन के बाद झाबुआ में यूरिया वितरण सुधरा

झाबुआ जिले में यूरिया की कमी के बीच जिला प्रशासन ने वितरण व्यवस्था को सुधारा है। पेटलावद में किसानों के प्रदर्शन के बाद कलेक्टर नेहा मीना ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। शनिवार को पेटलावद में यूरिया के लिए लंबी कतारों में खड़े किसानों क

.

आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने सोमवार तक के लिए धरना स्थगित कर दिया था। आज सोमवार को पेटलावद, करड़ावद और सारंगी केंद्रों पर यूरिया का वितरण किया जा रहा है। उप संचालक, किसान कल्याण व कृषि विकास, डॉ. नगीनसिंह रावत ने बताया कि निरंतर प्रयासों से जिले के किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार उर्वरक की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि उर्वरक का भंडारण और वितरण कार्य प्रगति पर है।

रावत ने यह भी बताया कि जिले के मेघनगर, थांदला, झाबुआ, रामा और पारा में नकद विक्रय केंद्रों के माध्यम से यूरिया उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, 46 सहकारी समितियों में परमिट के जरिए भी किसानों को यूरिया मिल रहा है। जिले में अब तक कुल 18002 मीट्रिक टन यूरिया, 4000 मीट्रिक टन डीएपी, 2515 मीट्रिक टन एसएसपी, 504 मीट्रिक टन एमओपी और 6317 मीट्रिक टन एनपीके उर्वरक उपलब्ध कराया गया है।

इसमें से 16611 मीट्रिक टन यूरिया, 2794 मीट्रिक टन डीएपी, 2966 मीट्रिक टन एसएसपी और 256 मीट्रिक टन एमओपी वितरित किया जा चुका है। वर्तमान में 1391 मीट्रिक टन यूरिया शेष है। जिले को एनएफएल और इफको द्वारा दो रेकों के माध्यम से यूरिया प्राप्त हुआ है।

किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी तत्काल आवश्यकतानुसार नजदीकी उर्वरक विक्रय केंद्रों (सहकारी समितियों, विपणन संघ के केंद्रों और निजी विक्रेताओं) से नकद में उर्वरक खरीद सकते हैं। उर्वरक विक्रेता केवल पीओएस मशीन के माध्यम से ही उर्वरक का वितरण करेंगे।



Source link