फायरिंग के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस: शराब के पैसे न देने पर युवक के घर चलाई थी गोली, एक साथी फरार – Madhya Pradesh News

फायरिंग के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस:  शराब के पैसे न देने पर युवक के घर चलाई थी गोली, एक साथी फरार – Madhya Pradesh News


आरोपी शिवांग भार्गव का पुलिस ने जुलूस निकाला।

ग्वालियर में शराब पीने के लिए पैसे न देने से इनकार करने पर एक युवक के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी शिवाय भार्गव को बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जौरासी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को सीन रिक्रिएशन के लि

.

यह घटना 4 दिसंबर की रात की है। ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित फोर्ट व्यू कॉलोनी निवासी कुश सेंगर ने पुलिस को बताया था कि जब वह दिल्ली में थे, उसी दौरान उनके मोबाइल पर साहिल उर्फ शैलेश बाथम का फोन आया। साहिल ने शराब पीने के लिए 2 हजार रुपए मांगे, जिस पर कुश ने पैसे देने से इनकार कर दिया।

गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने जुलूस निकाला।

पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने युवक को धमकाते हुए परिणाम भुगतने की धमकी दी। कुछ देर बाद साहिल, शैलेश बाथम और शिवाय भार्गव कुश के घर के बाहर पहुंचे। उन्होंने कमर से अवैध कट्टा निकालकर एक के बाद एक दो फायर किए। बदमाशों ने फायरिंग करते हुए अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया था।

घटना के बाद पीड़ित युवक के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत और वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर शिवाय भार्गव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कट्टा भी बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

मामले की जानकारी देते हुए बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि युवक के घर के फायरिंग करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है, अभी घटना में शामिल उसका एक साथी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी का फायरिंग करते एक वीडियो सामने आया था उसी के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…

शराब के लिए फोन-पे पर मांगे थे रुपए, फायरिंग

ग्वालियर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर ली गई है। इन पर शराब के लिए पैसे न देने पर एक घर पर फायरिंग करने का आरोप है। दोनों का जो CCTV फुटेज सामने आया है उसमें एक बदमाश लॉरेन्स बिश्नोई की तरह जैकेट पहने नजर आ रहा है। जिसके बाद से यह घटना काफी चर्चित हुई थी। पूरी खबर पढ़ें



Source link