Last Updated:
Vastu Tips For Fridge: आमतौर पर देखा जाता है कि लोग घर की सजावट के दौरान फ्रिज के ऊपर कुछ भी चीजें रख देते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा करना सही भी है या नहीं? आइए जानते हैं फ्रिज के ऊपर कौन सी चीजें नहीं रखना चाहिए.
आज के दौर में फ्रिज हर घर का सबसे ज़रूरी हिस्सा बन चुका है. खाने-पीने की चीज़ें ताज़ा रखने से लेकर कई चीजों को ताज़ा बनाने में इसका इस्तेमाल रोजमर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि फ्रिज का संबंध सिर्फ सुविधा से नहीं, बल्कि घर की ऊर्जा और वास्तु से भी जुड़ा होता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद हर वस्तु अपनी एक ऊर्जा लेकर आती है, और उसका असर परिवार की खुशियों और समृद्धि पर पड़ता है. ठीक उसी तरह फ्रिज को सही दिशा में रखना और उससे जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी माना गया है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, यदि फ्रिज का उपयोग वास्तु नियमों के अनुसार किया जाए, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.

वहीं अगर इन नियमों को नजरअंदाज किया जाए, तो घर के हर सदस्य को तरह–तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. खासतौर पर, फ्रिज के ऊपर रखा सामान परिवार की सेहत, आर्थिक हालात और प्रतिष्ठा पर शुभ–अशुभ प्रभाव डालता है. कुछ वस्तुएं ऐसी मानी जाती हैं, जिन्हें फ्रिज के ऊपर रखना वर्जित होता है. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में कलह, कंगाली और बीमारियों का स्थायी वास बन सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

शास्त्रों के अनुसार, फ्रिज के ऊपर कभी भी पानी से जुड़ी वस्तुएँ नहीं रखनी चाहिए. फ्रिज को अग्नि तत्व माना गया है, जबकि आप जल तत्व से संबंधित चीजें जैसे एक्वेरियम, मनी प्लांट या पानी से भरे बर्तन रख देते हैं, तो ऊर्जा का संतुलन बिगड़ जाता है. इसका असर धन हानि, घर में तनाव और अनावश्यक क्लेश के रूप में दिखाई देने लगता है.

फ्रिज के ऊपर दवाइयाँ रखना अशुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार दवाओं को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखना चाहिए, लेकिन फ्रिज के ऊपर रखने से न तो उचित ठंडक मिलती है और न ही सूखापन. ऐसे में दवाओं की प्रभावशीलता कम हो सकती है, जिससे स्वास्थ्य पर सही लाभ नहीं मिल पाता.

वास्तु के अनुसार फ्रिज के ऊपर रुपये-पैसे या बटुआ रखना बेहद अशुभ माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से घर की आर्थिक ऊर्जा बाधित होती है.जब धन गलत स्थान पर रखा जाता है, तो उससे सकारात्मक प्रवाह रुक जाता है. इसका असर सीधे परिवार की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है.घर में अनियंत्रित खर्च बढ़ने लगते हैं और बचत पर भी असर होता है.इसके साथ ही मन में बेचैनी, मानसिक अशांति और पारिवारिक तनाव भी बढ़ने की संभावना रहती है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्रिज के ऊपर कभी भी सोने, चांदी, पीतल या किसी भी धातु के गहने नहीं रखने चाहिए..ऐसा माना जाता है कि धातुएं जब ठंडे स्थान के संपर्क में आती हैं, तो उनका सकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है. इससे घर की शांति प्रभावित होती है और परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है. इसलिए ध्यान रखें कि फ्रिज के ऊपर केवल हल्की और आवश्यक वस्तुएं ही रखें, ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे.

अक्सर देखा जाता है बहुत से लोग, फ्रिज के ऊपर ट्रॉफी या अवार्ड रख देते है जो कि बहुत गलत है. यह रखना ठीक नहीं माना जाता है. वास्तु नियमों के मुताबिक, ट्रॉफी या अवार्ड हमारी मेहनत का प्रतीक होते हैं. फ्रिज के ऊपर रखने से उनके गिरने का खतरा होता है, जिससे हमें दुख सहना पड़ता है. इसलिए उन्हें अलग सुरक्षित जगह पर रखा जाना चाहिए.