Shakib Al Hasan has withdrawn his retirement: क्रिकेट की दुनिया में ऐसे कई नाम हुए हैं, जिन्होंने संन्यास तोड़कर दोबारा मैदान पर वापसी की और कई साल तक क्रिकेट खेले. ऐसा करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अब नया नाम जुड़ा है. ये नाम है बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का, जो संन्यास तोड़कर दोबारा टेस्ट और टी20 में नजर आएंगे. इसके पीछे की वजह का शाकिब ने बताई है.
दरअसल, शाकिब अल हसन की संन्यास से वापसी बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा सहारा माना जा रहा है, क्योंकि वो पूरी दुनिया के सबसे सफल ऑलराउंडरों में शामिल हैं. शाकिब ने पिछले साल यानी 2024 में टी20 और टेस्ट दोनों फॉर्मेट को अलविदा कहकर सभी को चौंका दिया था, लेकिन अब एक साल बाद शाकिब ने साफ कर दिया है कि उनका करियर अभी खत्म नहीं हुआ है. वह दोबारा तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं और एक आखिरी फुल सीरीज खेलकर सम्मानजनक विदाई लेना चाहते हैं.
खबर अपडेट हो रही है…