विराट कोहली का मास्टरस्ट्रोक, Puma छोड़ने के बाद Agilitas से मिलाया हाथ, भारतीय कंपनी में लगाए ₹40 करोड़

विराट कोहली का मास्टरस्ट्रोक, Puma छोड़ने के बाद Agilitas से मिलाया हाथ, भारतीय कंपनी में लगाए ₹40 करोड़


Last Updated:

विराट कोहली ने स्पोर्ट्सवियर कंपनी Agilitas Sports के साथ नई पार्टनरशिप की घोषणा की है और करीब 40 करोड़ रुपये निवेश कर कंपनी में लगभग 1.94% हिस्सेदारी भी ली है. यह कदम प्यूमा के साथ उनकी पुरानी डील खत्म करने के बाद आया है. कोहली का ब्रांड One8 अब Agilitas के साथ मिलकर नए प्रोडक्ट तैयार करेगा.

नई दिल्ली. दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने सोमवार (8 दिसंबर) को घरेलू स्पोर्ट्सवियर कंपनी एजिलिटास स्पोर्ट्स (Agilitas Sports) के साथ अपनी नई पार्टनरशिप की घोषणा की है. यह घोषणा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीत के कुछ दिन बाद हुआ है. इस सीरीज में वह ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे. कोहली ने कुछ समय पहले स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा (Puma) के साथ अपनी करोड़ों की डील खत्म की थी. विराट ने सिर्फ ब्रांड एम्बेसडर बनने की बजाय एजिलिटास में पैसा भी लगाया है. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने करीब 40 करोड़ का निवेश किया है, जिससे उन्हें कंपनी में लगभग 1.94% हिस्सेदारी मिलेगी.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर इस नई पार्टनरशिप की जानकारी दी है. कोहली ने एक्स पर लिखा, ”आज मेरे दिल के बहुत करीब एक नई शुरुआत हो रही है. One8 और Agilitas के लिए एक नया सफर शुरू हो रहा है, जो मजबूत लक्ष्य और बड़े सपनों से प्रेरित है. मैं One8 को उसके नए घर Agilitas के साथ जोड़ रहा हूं.”





Source link