Most Runs in T20I: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट और वनडे मैचों के बाद अब टी20 की बारी है. 5 मैचों की सीरीज मंगलवार (9 दिसंबर) को शुरू होगी. पहला मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां भारत 3 साल के बाद कोई टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगा. यहां उसने अब तक 3 मैच खेले हैं और 2 हारे हैं. इत्तेफाक से दोनों ही हार उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही मिली थी. ऐसे में टीम इंडिया इस मैच में हार का बदला लेने के लिए उतरेगी.
2025 में फेल हुए सूर्यकुमार
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर सबकी नजरें होंगी. वह इस साल आउट ऑफ फॉर्म रहे हैं. उन्होंने 17 मैचों में सिर्फ 184 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 15.33 का रहा है. वह तीन बार शून्य पर आउट हुए हैं. यहां तक कि उनका स्ट्राइक रेट पहली बार किसी साल 130 से नीचे रहा है. वह 2025 में 127.77 की स्ट्राइक रेट से ही रन बना पाए हैं.
स्पेशल क्लब में शामिल होने का मौका
सूर्यकुमार के पास आगामी सीजन में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर होगी. वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 3 हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन सकते हैं. इसके लिए उन्हें आगामी 5 मैचों में 246 रन बनाने होंगे. सूर्या अगर ऐसा कर लेते हैं तो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब के शामिल हो सकते हैं. टीम इंडिया के लिए अब तक यही दो खिलाड़ी 3 हजार के आंकड़े को छू पाए हैं.
ये भी पढ़ें: कौन है लैंप बेचने वाला तेजस्वी जायसवाल, जिसने क्रिकेट मैदान पर मचाई सनसनी? भारत के खूंखार ओपनर से है कनेक्शन
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
रोहित शर्मा- 159 मैच- 4231 रन
विराट कोहली- 125 मैच- 4188 रन
सूर्यकुमार यादव- 95 मैच- 2754 रन
केएल राहुल- 72 मैच- 2265 रन
हार्दिक पांड्या- 120 मैच- 1860 रन
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए रेड अलर्ट… कटक में शर्मनाक रिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका के सामने फिसड्डी
भारत-साउथ अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का जीत-हार का रिकॉर्ड 18-12 है. दोनों टीमें टी20 में 31 बार एक-दूसरे से भिड़ी हैं. टीम इंडिया ने 18 मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने 12 मैच जीते हैं. एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है. भारतीय जमीन पर दोनों टीमें 12 बार एक-दूसरे से भिड़ी हैं. भारत ने 5 मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने छह मैच जीते हैं. एक मैच में नतीजा नहीं निकला.