IND vs SA T20 Head To Head Record: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए… क्योंकि कुछ घंटे बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. पहला मुकाबला मंगलवार, 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया अगले साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सभी नट-बोल्ट को टाइट करना चाहेगी.
सूर्या एंड कंपनी भले ही पिछले कुछ समय से टी20 में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन साउथ अफ्रीका को हराना उनके लिए आसान नहीं होगा. हाल ही में भारत को उनके घर पर टेस्ट में करारी शिकस्त दे चुकी अफ्रीकी टीम T20 में भी दमदार खेल दिखा सकती है और आंकड़े भी इस बात की गवाही दे रहे हैं.
भारत में साउथ अफ्रीका का पलड़ा रहा भारी
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि भारत में खेले गए टी20 मैचों में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड टीम इंडिया से बेहतर रहा है. भारतीय टीम ने अपने घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक 12 मुकाबले खेले हैं. 6 में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है, जबकि 5 मैच भारत के नाम रहे हैं. एक मुकाबला का नतीजा नहीं निकला था.
IND vs SA: टी20 में कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?
ओवरऑल बात करें तो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले हुए हैं. यहां टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. 18 मैचों में भारत को जीत मिली है, जबकि प्रोटियाज टीम को 12 जीत से संतोष करना पड़ा है.
T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा
T20I सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम
क्विंटन डी कॉक (WK), एडन मार्करम (C), टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी, रीजा हेंड्रिक्स, ओटनील बार्टमैन, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे
ये भी पढ़ें: इस भारतीय क्रिकेटर से पूरे साल कांपा पाकिस्तान! बाबर-शाहीन से ज्यादा चर्चे, 2025 में सबसे ज्यादा किया सर्च