IND vs SA: संजू को बहुत मौका मिल चुका… कप्तान सूर्या ने बता दिया टीम इंडिया का प्लान, ऐसी होगी प्लेइंग-11

IND vs SA: संजू को बहुत मौका मिल चुका… कप्तान सूर्या ने बता दिया टीम इंडिया का प्लान, ऐसी होगी प्लेइंग-11


India vs South Africa, 1st T20: साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही सीरीज में अभी तक हिसाब बराबरी पर है. प्रोटियाज ने टेस्ट सीरीज में भारत को बुरी तरह पटखनी, उसके बाद एकदिवसीय शृंखला में टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया. अब दोनों देशों के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का आगाज होने जा रहा है. अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 की लिहाज से देखें तो ये शृंखला सूर्या एंड कंपनी के लिए काफी अहम है. 

इसमें कहीं से दो राय नहीं है कि पिछले एक साल में टीम इंडिया ने सबसे अच्छा प्रदर्शन इसी फॉर्मेट में किया है. हाल ही में भारत ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भी T20I सीरीज पर कब्जा किया था. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी इस प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेगी. सीरीज शुरू होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्या ने कई अहम सवालों का जवाब दिया है.

संजू सैमसन को ओपनिंग से क्यों हटाया?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में होने वाले मैच से एक दिन पहले सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया. कप्तान सूर्या ने साफ कर दिया कि इस सीरीज में भी संजू बतौर ओपनर नहीं खेलेंगे और शुभमन गिल ही सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे. जब उनसे पूछा गया कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सैमसन को ओपनिंग से क्यों हटाया गया तो सूर्या ने कहा, ”हम संयोजन के मामले में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहते. हमारा ध्यान बस इस बात पर है कि हम किस तरह का क्रिकेट खेलना चाहते हैं. इसके अलावा, हम कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहते. संजू एक ऐसा बल्लेबाज है जो ऊपरी क्रम में खेल सकता है. उसने सलामी बल्लेबाज के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया है. शुभमन को संजू से पहले खिलाया गया क्योंकि वह उस जगह का हकदार था, लेकिन फिर भी हमने सुनिश्चित किया कि संजू को मौके मिले.

Add Zee News as a Preferred Source


हार्दिक पांड्या की वापसी तय 

भारत के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ किया कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या लंबे समय बाद खेलने के लिए तैयार हैं. सूर्या ने स्वीकार किया कि हार्दिक का अनुभव अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी में टीम को महत्वपूर्ण संतुलन देता है. हार्दिक पांड्या एशिया कप 2025 के दौरान चोटिल हो गए थे. अब वो पूरी तरह फिट हैं और हाल ही में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए दमदार प्रदर्शन भी किया है. 

भारत की संभावित प्लेइंग-11 

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा/संजू सैमसन (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या , शिवम दुबे/ वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह 

ये भी पढ़ें: पलाश मुच्छल ने अचानक डिलीट किया स्मृति मंधाना के साथ सबसे रोमांटिक VIDEO, बीच मैदान में किया था ये काम

 



Source link