कड़ी सर्दी में भी न मुरझाएंगे ये प्लांट, खिल उठेगा घर, विंटर सीजन के लिए बेस्ट

कड़ी सर्दी में भी न मुरझाएंगे ये प्लांट, खिल उठेगा घर, विंटर सीजन के लिए बेस्ट


Last Updated:

Best winter plants: सर्दियों में घर के पौधे ठंड, कम धूप और नमी की कमी से मुरझाने लगते हैं लेकिन कुछ खास इनडोर प्लांट ऐसे हैं जो मौसम कितना भी ठंडा क्यों न हो वो अपनी ताजगी और खूबसूरती बरकरार रखते हैं. ये पौधे न सिर्फ हवा को शुद्ध करते हैं बल्कि घर में गर्माहट और सुकून भरा माहौल भी बनाते हैं. 

सर्दियों में ज्यादातर पौधे सूखने लगते हैं लेकिन कुछ ऐसे प्लांट हैं जो कम धूप और कम पानी में भी ताजगी से भरे रहते हैं. लोकल 18 से आरएचईओ मीनाक्षी वर्मा ने कहा कि ये न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाते हैं बल्कि हवा को भी शुद्ध करते हैं जिससे ये पौधे विंटर फ्रेंडली बन जाते हैं.

satna

रबर प्लांट सर्दियों में लगाने के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है. इसकी मोटी, चमकदार पत्तियां घर के किसी भी हिस्से की खूबसूरती बढ़ा देती हैं. कम रोशनी और कम पानी में पनपने की क्षमता इसे विंटर सीजन के लिए परफेक्ट बनाती है.

satna

पीस लिली सर्दियों में भी आसानी से बढ़ने वाला पौधा है जिसे किसी विशेष देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती. इसके सफेद फूल और गहरी हरी पत्तियां घर के अंदर प्राकृतिक सुकून का माहौल तैयार करती हैं. यह हवा को साफ करने में भी बेहद कारगर है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

satna

क्रिसैंथेमम का पौधा कम तापमान में भी कई दिनों तक फूलों से भरा रहता है. इसके रंग बिरंगे फूल घर की सजावट को और आकर्षक बनाते हैं. कम देखभाल की जरूरत और लंबी उम्र इसे सर्दियों के लिए पसंदीदा विकल्प बनाते हैं.

satna

मनी प्लांट सर्दियों में भी तेजी से बढ़ने वाला इनडोर प्लांट है. वास्तु के अनुसार इसे शुभ माना जाता है और यह घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है. इसकी बेलनुमा डाली और दिल के आकार की पत्तियां इंटीरियर को खास आकर्षण देती हैं.

satna

एलोवेरा का पौधा बेहद टफ नेचर वाला होता है जो कम पानी और रोशनी में भी हरा भरा रहता है. यह घर की हवा को साफ करने के साथ साथ त्वचा और बालों के लिए भी कई फायदे देता है. सर्दियों में इसे घर में लगाना एक उत्तम विकल्प है.

satna

तुलसी का पौधा सर्दियों में भी आसानी से हरा रहता है और अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. यह घर में सकारात्मक वातावरण बनाने के साथ सर्दी जुकाम जैसी समस्याओं से भी राहत देता है. तुलसी की प्राकृतिक सुगंध घर की हवा को भी शुद्ध बनाती है.

satna

स्नेक प्लांट ठंड के मौसम में भी मजबूत रहता है और बेहद कम पानी की जरूरत होती है. इसकी लंबी धारियों वाली पत्तियां घर को मॉडर्न लुक देती हैं. यह हवा को साफ करने वाले सर्वश्रेष्ठ पौधों में से एक माना जाता है जो हर मौसम में उपयोगी साबित होता है.

homeagriculture

कड़ी सर्दी में भी न मुरझाएंगे ये प्लांट, खिल उठेगा घर, विंटर सीजन के लिए बेस्ट



Source link