नई दिल्ली. किआ अपनी अगली पीढ़ी की सेल्टोस का ग्लोबल डेब्यू कल करने जा रही है, इस दौरान पहली बार इस एसयूवी के सबसे बड़े बदलाव की झलक मिलेगी. नई किआ सेल्टोस भारत में 2026 की शुरुआत में आएगी, जिसमें बिल्कुल नया डिजाइन, बड़े डायमेंशन, नया केबिन और पहली बार मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन देखने को मिल सकता है. टीज़र में सेल्टोस के स्टाइलिंग में बड़ा बदलाव दिखाया गया है, जिसमें ज्यादा सीधा और मस्कुलर लुक है जो किआ की ‘Opposites United’ फिलॉसफी को दर्शाता है. सामने की तरफ चौड़ा डिजिटल टाइगर फेस ग्रिल है, जो अब शार्प, वर्टिकल LED DRLs और सी-शेप्ड लाइटिंग एलिमेंट्स के साथ जुड़ा है. फ्यूचरिस्टिक स्टार मैप एलईडी सिग्नेचर फ्रंट और रियर को जोड़ता है, जहां फुल-विथ लाइट बार, किया कैरेंस क्लाविस की तरह, विजुअल सोफिस्टिकेशन जोड़ता है.फ्लश डोर हैंडल, ब्लैक्ड-आउट पिलर्स, नया डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स और पैनोरमिक सनरूफ इसे ज्यादा प्रीमियम सेगमेंट में ले जाते हैं. किया ने वेलकम लाइटिंग एनिमेशन भी पेश किया है, जो डीआरएल और हेडलैम्प्स पर अनलॉक करते ही चलता है.
इंटीरियर में बदलाव
अंदर की तरफ, नई जनरेशन सेल्टोस में क्लीन और मॉडर्न लेआउट है, जिसमें ट्विन-डिस्प्ले सेटअप है, जिसमें 12.3-इंच की स्क्रीन इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए दी गई है. हल्के कर्व वाला पैनल और नया 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील एसयूवी को प्रीमियम फील देता है. जीटी लाइन वेरिएंट में ड्यूल-टोन ब्लैक-एंड-क्रीम थीम, ब्रश्ड-मेटल पैडल्स और वाइड एंबियंट लाइट स्ट्रिप्स दी गई हैं.
किआ ने क्लाइमेट और कोर फंक्शन्स के लिए जरूरी फिजिकल बटन बनाए रखे हैं, जिससे डिजिटल केबिन में यूजिबिलिटी बनी रहे. रीडिज़ाइन सेंटर कंसोल में कॉम्पैक्ट गियर सेलेक्टर, नई जगह पर ड्राइव मोड कंट्रोल्स और रिट्रैक्टेबल कपहोल्डर कवर है. स्लिम एसी वेंट्स लेयर्ड डैशबोर्ड में अच्छे से फिट हैं और केबिन में स्टोरेज स्पेस को बेहतर किया गया है. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, बॉस मोड और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम शामिल हैं.
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन
इंजन की बात करें तो नई सेल्टोस में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलते रहेंगे. सबसे बड़ा अपडेट है मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन, जिसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन को इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जाएगा. यह एफिशिएंसी पर फोकस्ड है और एसयूवी को टोयोटा हाईराइडर और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसे हाइब्रिड प्रतिद्वंद्वियों के सामने खड़ा करता है.