खतरे में हेड कोच की नौकरी? शर्मनाक हार के बाद एक्शन लेने की मांग, इज्जत बचानी है तो करना होगा ये काम

खतरे में हेड कोच की नौकरी? शर्मनाक हार के बाद एक्शन लेने की मांग, इज्जत बचानी है तो करना होगा ये काम


अगर आप सोच रहे हैं कि इस वक्त सिर्फ गौतम गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठाए जा रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में इंग्लैंड की दो मैचों में लगातार शर्मनाक हार के बाद हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम की भी जमकर आलोचना हो रही है. कई क्रिकेट पंडितों ने तो उन्हें इस पद से हटाने की मांग भी कर दी है. एशेज 2025-26 में इंग्लैंड का हाल बेहाल है. पर्थ के बाद ब्रिस्बेन में हुए पिंक बॉल टेस्ट में भी बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली बैक टू बैक दो हार को इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर्स पचा नहीं पा रहे हैं. जेफ्री बॉयकॉट से लेकर माइकल वॉन और स्टीव हार्मिसन तक बेन स्टोक्स एंड कंपनी की क्लास लगा रहे हैं और साथ ही ब्रेंडन मैकुलम की ‘बैजबॉल’ कोचिंग स्टाइल की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं.

खतरे में ब्रेंडन मैकुलम की नौकरी?

Add Zee News as a Preferred Source


इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने टॉकस्पोर्ट पर बातचीत के दौरान बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि ब्रेंडन मैकुलम ने हमारे शीर्ष सात खिलाड़ियों का इस तरह से ब्रेनवॉश कर दिया है कि यह कभी भी लगातार काम नहीं करेगा, क्योंकि ये खिलाड़ी अपनी गलतियों से कभी नहीं सीखते. 

बीबीसी स्पोर्ट के लिए लिखते हुए जोनाथन एग्न्यू ने कहा, “मेरे लिए, बाज़बॉल का संदेश मर चुका है. इसका मतलब यह नहीं है कि खिलाड़ियों को बदलना होगा या व्यवस्था को दरकिनार करना होगा. ये फैसले श्रृंखला के अंत में लिए जाएंगे, लेकिन इसका मतलब है कि इंग्लैंड को यह एहसास हो गया है कि जिस तरह से वे टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं, उसे बदलना होगा.

इज्जत बचाने के लिए करना होगा ये काम

एशेज सीरीज 2025-26 में इंग्लैंड के लिए आगे का सफर भी आसान नहीं होने वाला है. ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत की पटरी पर सवार है और अगले मुकाबले में रेगुलर कप्तान पैट कमिंस की भी वापसी हो सकती है. हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम को अपनी नौकरी बचाने के लिए जल्द से जल्द कुछ हल ढूंढना होगा. इंग्लैंड को ये सीरीज जीतने के लिए आने वाले तीनों मुकाबले जीतने होंगे. अगला मुकाबला 17 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: मैं चुप हूं इसका ये मतलब नहीं… पलाश संग शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना के इस पोस्ट ने मचाई सनसनी

 



Source link