टीकमगढ़ में कॉलेज प्राचार्य को छात्र ने पीटा: बिल्डिंग के अंदर बाइक ले जाने से रोका था, प्रोफेसर्स ने थाने में शिकायत की – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में कॉलेज प्राचार्य को छात्र ने पीटा:  बिल्डिंग के अंदर बाइक ले जाने से रोका था, प्रोफेसर्स ने थाने में शिकायत की – Tikamgarh News


टीकमगढ़ के सरकारी पीएम श्री पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. केसी जैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना मंगलवार को कॉलेज के अंदर बाइक ले जाने से मना करने पर हुई।

.

प्राचार्य डॉ. जैन ने बताया कि एमएससी फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र प्रबल शुक्ला कॉलेज की नई बिल्डिंग टैगोर भवन के अंदर बाइक ले जाने की जिद पर अड़ा था। उसे समझाया गया कि पार्किंग एरिया में बाइक खड़ी करें। इस बात को लेकर छात्र भड़क गया।

15 से 20 लड़कों ने की मारपीट

दोपहर करीब 2:30 बजे प्रबल शुक्ला ने लाल कोठी भवन में संचालित कॉलेज दफ्तर में आकर गाली-गलौज की। इसके बाद जब शाम 5:30 बजे डॉ केसी जैन कॉलेज से घर जा रहे थे, तभी छात्र ने रास्ते में अपने 15-20 साथियों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद मारपीट और गाली-गलौज की।

प्राचार्य ने कोतवाली थाने की शिकायत

इस घटना के बाद प्राचार्य डॉ. केसी जैन और अन्य प्रोफेसर रात 8 बजे कोतवाली और एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने छात्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्रोफेसर्स ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर विवेक श्रोतिय से भी मुलाकात की।

प्राचार्य ने एसपी से छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है, तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे।

प्राचार्य समेत प्रोफेसर ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

एसपी दफ्तर पहुंचे एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि प्राचार्य के आवेदन पर मामले की जांच कर दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राचार्य ने छात्र की लिखित शिकायत की है।

प्राचार्य ने छात्र की लिखित शिकायत की है।



Source link