Last Updated:
TVS Ronin Agonda Edition: टीवीएस मोटर कंपनी ने MotoSoul 5.0 में रोनिन अगोंडा एडिशन लॉन्च किया, जिसकी कीमत 1.31 लाख रुपये है. यह लिमिटेड-एडिशन वेरिएंट गोवा के अगोंडा बीच से प्रेरित है. रोनिन अगोंडा एडिशन कम कीमत में बढ़िया लुक और लेटेस्ट फीचर्स से लैस है. ऐसे में ये बाइक कम बजट में बाइक खरीदने वाले युवाओं को अट्रैक्ट करेगी.
नई दिल्ली. टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी रोनिन लाइनअप को नए अगोंडा एडिशन के लॉन्च के साथ अपडेट किया है, जिसकी कीमत 1.31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इसे MotoSoul 5.0 में पेश किया गया, और यह खास वेरिएंट लिमिटेड-एडिशन रोनिन की नई सीरीज की शुरुआत करता है, जिसमें डिजाइन और लाइफस्टाइल अपील पर खास ध्यान दिया गया है. गोवा के अगोंडा बीच की शांत और मिनिमलिस्ट खूबसूरती से इंस्पायर्ड, रोनिन अगोंडा एडिशन वाइट कलर के डोमिनेंट पैलेट के साथ आता है, जिसमें टैंक और साइड पैनल्स पर नीले और लाल रेट्रो स्ट्राइप्स दिए गए हैं. टैंक पर यूनिक अगोंडा ब्रांडिंग और नया डिजाइन वाली सीट इसकी अलग पहचान को और बढ़ाते हैं.
विजुअल अपग्रेड
यह वेरिएंट स्टैंडर्ड बेस वेरिएंट (1.26 लाख रुपये) और मिड-स्पेक मॉडल (1.48 लाख रुपये) के बीच रखा गया है. अगोंडा एडिशन पूरी तरह से विजुअल अपग्रेड है. टीवीएस ने इसमें वही भरोसेमंद मैकेनिकल फाउंडेशन रखा है: 225.9cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन जो 20.4bhp की पावर और 19.9Nm का टॉर्क देता है, जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर व असिस्ट क्लच के साथ जोड़ा गया है.
सिंगल-चैनल एबीएस और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
चूंकि यह लोअर वेरिएंट पर आधारित है, इसलिए इसमें सिंगल-चैनल एबीएस और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एलसीडी डिस्प्ले मिलता है. इसमें हाईयर ट्रिम्स की तरह ड्यूल-चैनल एबीएस, एडजस्टेबल लीवर या यूएसडी फ्रंट फोर्क जैसी सुविधाएं नहीं दी गई हैं. ये बाइक उन बायर्स के लिए परफेक्ट है जो धांसू लुक और फीचर्स से लैस बाइक कम कीमत में चाहते हैं.