टी20 में इतिहास रचने के करीब संजू सैमसन और तिलक वर्मा, धोनी-कोहली-रोहित के क्लब में होंगे शामिल

टी20 में इतिहास रचने के करीब संजू सैमसन और तिलक वर्मा, धोनी-कोहली-रोहित के क्लब में होंगे शामिल


India vs South Africa T20I: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट और वनडे मैचों की सीरीज के बाद अब क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 की बारी है. 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (9 दिसंबर) को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया ने वापसी की और वनडे सीरीज को अपने नाम कर लिया. अब उसकी नजर टी20 मैचों पर है. कटक में पहले टी20 के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और तिलक वर्मा के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. दोनों महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में शामिल हो सकते हैं.

1000 रन से 4 कदम दूर तिलक वर्मा

तिलक वर्मा ने अब तक 36 टी20 मैचों की 33 पारियों में 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाते हुए 996 रन बनाए हैं. 4 रन बनाते ही उनका नाम भारत के उन बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो जाएगा जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 में 1000 रन बनाने की उपलब्धि है. पूरी संभावना है कि कटक में तिलक को मौका मिलेगा और वह ये खास उपलब्धि हासिल करेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: Afridi vs Gambhir: अफरीदी ने गंभीर पर ऐसा क्या कहा जो मच गया बवाल? रोहित-विराट पर दिया विस्फोटक बयान

सैमसन के पास बड़ा मौका

संजू सैमसन भी टी20 में 1,000 रन के बेहद करीब हैं. सैमसन ने 51 मैचों की 43 पारियों में 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए 995 रन बनाए हैं. उन्हें 1,000 का आंकड़ा छूने के लिए महज 5 रन की और जरूरत है. कटक टी20 में मौका मिलने की स्थिति में वह ये आंकड़ा छू सकते हैं. टी20 में शुभमन गिल की एंट्री के बाद सैमसन को बतौर ओपनर टीम में अपना स्थान खोना पड़ा है. उन्हें मध्यक्रम में खेलने को मिला, जिसमें उनका बल्ला ओपनर की तरह नहीं चला. ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के आखिरी कुछ मैचों में सैमसन की जगह जितेश शर्मा को मौका दिया गया था.देखना होगा कि कटक की प्लेइंग इलेवन में जितेश शामिल होते हैं या फिर सैमसन को मिलता है.

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया को एशेज के बीच बड़ा झटका, खूंखार बॉलर सीरीज से बाहर, पैट कमिंस पर क्या अपडेट आया?

भारत के लिए 1000 या उससे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

भारत की तरफ से अब तक 12 बल्लेबाजों ने टी20 फॉर्मेट में 1,000 या उससे अधिक रन बनाए हैं. इस सूची में रोहित शर्मा (4,231), विराट कोहली (4,188), सूर्यकुमार यादव (2,754), केएल राहुल (2,265), हार्दिक पांड्या (1,860), शिखर धवन (1,759), एमएस धोनी (1,617), सुरेश रैना (1,605), ऋषभ पंत (1,209), युवराज सिंह (1,177), श्रेयस अय्यर (1,104) और अभिषेक शर्मा (1,012) का नाम शामिल है.



Source link