तिलक वर्मा का दिल ही टूट गया! रॉकेट शॉट पर हुए आउट, बनाया गजब रिकॉर्ड

तिलक वर्मा का दिल ही टूट गया! रॉकेट शॉट पर हुए आउट, बनाया गजब रिकॉर्ड


Last Updated:

Tilak Varma wicket and Record: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में तिलक वर्मा ने 32 गेंद में 26 रनों की पारी खेली. हालांकि, इस छोटी सी पारी के बावजूद तिलक वर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

तिलक वर्मा बाउंड्री पर हुए कैच आउट

कटक: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में तिलक वर्मा अच्छी शुरुआत के बाद अपना विकेट गंवा बैठे. तिलक वर्मा ने 32 गेंद में 26 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. 12वें ओवर में लुंगी एनगिडी के खिलाफ तिलक ने जैसे ही अपना हाथ खोला वह बाउंड्री के पास मार्को यानसेन के हाथों लपके गए. यानसेन ने भी बाउंड्री के पास तिलक का जबरदस्त कैच लपका. तिलक जिस गेंद पर आउट हुए उस पर उन्होंने रॉकेट जैसा शॉट लगाया था, लेकिन वह बाउंड्री के पार नहीं जा पाई.

हालांकि, 26 रनों की पारी के बावजूद तिलक वर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. तिलक वर्मा भारत के लिए टी20 क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के लेफ्ट हैंडर बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा है. ऐसे में तिलक वर्मा 26 रन पर आउट होने के बावजूद अपने नाम का एक शानदार उपलब्धि दर्ज करा ली.

टीम इंडिया ने बनाए 175 रन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी थी. टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. हालांकि, इसके बावजूद भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान 175 रन बनाने में सफल रही. साउथ अफ्रीका के लिए गेंदाबाजी में सबसे ज्यादा लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा लुथो सिंपाला के खाते में भी दो विकेट आया, जबकि डेवोन फरेरा ने भी एक विकेट झटके.

टीम इंडिया के लिए हार्दिक ने लगाई फिफ्टी

बल्लेबाजी में टीम इंडिया के लिए हार्दिक पंड्या ने कमाल का खेल दिखाया. चोट के बाद वापसी करते हुए हार्दिक शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंद में 59 रन बनाकर नाबाद रहे. हार्दिक ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में 6 चौके और 4 छक्के भी लगाए. हार्दिक के अलावा अक्षर पटेल ने भी मिडिल ऑर्डर में कुछ आकर्षक शॉट खेले और 21 गेंद में 23 रनों का योगदान दिया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

तिलक वर्मा का दिल ही टूट गया! रॉकेट शॉट पर हुए आउट, बनाया गजब रिकॉर्ड



Source link