दिव्यांग बेटे को 5 महीने से नहीं मिली पेंशन: पिता ने आगर कलेक्टर से की शिकायत, महिला ने आवासीय पट्टा न मिलने पर सौंपा आवेदन – Agar Malwa News

दिव्यांग बेटे को 5 महीने से नहीं मिली पेंशन:  पिता ने आगर कलेक्टर से की शिकायत, महिला ने आवासीय पट्टा न मिलने पर सौंपा आवेदन – Agar Malwa News


आगर मालवा में जनसुनवाई में कलेक्टर प्रीति यादव ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 115 आवेदन आए। इनमें से कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि बचे आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए गए।

.

जनसुनवाई में कई मामले सामने आए। ग्राम भीमाखेड़ी निवासी एल्कार सिंह ने अपने शत-प्रतिशत दिव्यांग बेटे युवराज की पांच माह से बंद पेंशन को फिर से चालू कराने का आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद बड़ौद को प्राथमिकता से जांच कर पेंशन शुरू कराने के निर्देश दिए।

एक अन्य मामले में, ग्राम लालूखेड़ी के रमेश ने माताजी मंदिर के पास स्थित शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। कलेक्टर ने तहसीलदार नलखेड़ा को इस अतिक्रमण को हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ग्राम मैना निवासी गीताबाई ने शिकायत की कि उनके पति नारायण सिंह के केसीसी खाते से संबंधित 3 लाख रुपए की बीमा क्लेम राशि खाते में नहीं आई है। कलेक्टर ने नोडल अधिकारी, जिला सहकारी बैंक को मामले की जांच कर राशि अंतरित करने के निर्देश दिए।

सोयत कला की प्रेमबाई ने कई वर्षों से निवास करने के बावजूद आवासीय पट्टा न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। कलेक्टर ने सीएमओ को पट्टा जारी करने और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।



Source link