Last Updated:
Tillakaratne Dilshan Ex Wife scandal: क्रिकेट के मैदान पर दो खिलाड़ियों की के बीच दोस्ती के किस्से तो खूब सुने होंगे, लेकिन कुछ मामले में ऐसे भी हैं, जब एक दोस्त ने दगाबाजी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे कभी नहीं भुलाया जाता है. ऐसा ही कुछ श्रीलंकाई क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान के साथ हुआ. श्रीलंकाई टीम में उनके सबसे भरोसमंद दोस्त ने ही उनकी शादीशुदा जिंदगी को उजाड़ दी.
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर दोस्ती की कई बड़ी मिसाले देखने को मिली है, लेकिन कुछ मामले ऐसे भी सामने आए जब दोस्ती में दगाबाजी के कारण पति-पत्नी के रिश्ते तक टूट गए. ऐसा ही एक मामला श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान से जुड़ा हुआ है, जब उनके साथी खिलाड़ी उपुल थरंगा ने उनकी पीठ में छूरा घोंपने का काम किया. ये पूरा मामला पति-पत्नी और वो का है, जिसमें उपुल थरंगा का दिलशान की वाइफ से अफेयर हो गया था.
घटना साल 2008 की है, जब तिलरत्ने दिलशान को किसी तरह पता चला की उनकी वाइफ निलंका विथानागे का किसी के साथ अफेयर है. दिलशान को अफेयर से भी ज्यादा बड़ा झटका तब लगा जब उन्हें पता चला की उनकी वाइफ का चक्कर उन्हीं के साथी खिलाड़ी उपुल थरंगा के साथ है. इस घटना ने दिलशान को इमोशनली तोड़ दिया था. वह इससे काफी आहत हुए.
बच्चे को भी दिलशान ने नहीं अपनाया
दिलशान की वाइफ का थरंगा के साथ जब स्कैंडल का मामला सामने आया था तो दोनों का एक बेटा भी था. पूरे घटनाक्रम के बाद दिलशान ने निलंका विथानागे से तलाक लेने का फैसला कर लिया. तलाक के बाद दिलशान ने अपने बच्चे को भी नहीं अपनाया और उसे अपनी एक्स वाइफ के साथ जाने दिया. निलंका ने दिलशान से तलाक के बाद थरंगा के साथ शादी रचा दी और कुछ समय बाद दिलशान ने भी मंजुला थिलिनी से शादी कर ली थी.
कैसे शुरू थरंगा और दिलशान की वाइफ का अफेयर
दिलशान की एक्स वाइफ और थरंगा के अफेयर ने एक समय श्रीलंका क्रिकेट में भूचाल ला दिया था. जिस समय ये घटना सामने आई थी दिलशान श्रीलंका में सुपरस्टार थे, जबकि थरंगा अपना करियर ही बना रहे थे. बताया जाता है कि दिलशान जब विदेशी दौरे पर घर से लंबे समय के लिए बाहर रहते थे तो उस दौरान थरंगा उनके घर जाया करते थे. इस दौरान निलंका और थरंगा की इतनी नजदीकियां बढ़ी कि दोनों ने एक-दूसरे का होने का फैसला कर लिया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें