Wasim Akram Controversial Statement: पाकिस्तान के खिलाड़ी अगर भारतीय क्रिकेट टीम और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आलोचना न करें तो खाना नहीं पचता है. दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने एक बार फिर से कुछ ऐसा कह दिया है जिससे उनकी सोशल मीडिया पर बेइज्जती हो रही है. अकरम उन कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों में से एक हैं जो आईपीएल में कोचिंग सेट-अप का हिस्सा रहे हैं. वह लीग में कमेंटेटर भी रहे हैं. अब उन्होंने इसी टूर्नामेंट पर कुछ ऐसा कह दिया जिससे लोग आगबबूला हो गए.
आईपीएल के सामने पीएसएल को बताया नंबर-1
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को प्रमोट करने वाले एक इवेंट में बोलते हुए अकरम ने कहा कि PSL का छोटा समय इसे विदेशी खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद बनाता है. उन्होंने कहा कि “ढाई से तीन महीने” तक चलने वाली लीग बोरिंग होती हैं. उन्होंने एक अलग संदर्भ में IPL का जिक्र भी किया और कहा कि टैलेंट दिखाने के मामले में PSL नंबर 1 है.
ये भी पढ़ें: 10 मैच, होमग्राउंड और आखिरी पंच… क्या टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को डिफेंड कर पाएंगे? गंभीर-सूर्या की अग्निपरीक्षा
अकरम ने आईपीएल पर क्या कहा?
आईपीएल में 10 टीमें होती हैं. आम तौर पर दो महीने से थोड़ा ज्यादा चलता है. आईपीएल 2024 65 दिनों तक चला, जबकि IPL 2025 लगभग इतने ही समय तक चलने वाला था. हालांकि, पहलगाम आतंकी हमले की वजह से यह 22 मार्च को शुरू होने के बाद 3 जून को खत्म हो पाया. वसीम अकरम ने कहा, ”लीग की सबसे अच्छी बात यह है कि यह सिर्फ 34-35 दिन खेली जाती है, शायद अगले साल थोड़ी ज्यादा. यह दूसरी लीग की तरह तीन महीने नहीं है. बच्चे बड़े हो जाते हैं, वो लीग खत्म ही नहीं होती. विदेशी खिलाड़ी जब पाकिस्तान आते हैं, तो 35-40 दिन यहां रहना पसंद करते हैं. इससे ज्यादा ढाई से तीन महीने सबके लिए थोड़ा ज्यादा है. मैं भी बोर हो जाता हूं.”
Wasim Akram said, “The best thing about PSL is that it lasts for 34 days or a bit more next year. It’s not three months long like other league. “Bachay baray ho jatay hain, woh league khatam hi nahi hoti.” pic.twitter.com/8yJ4VfaUFB
— Sheri. (@CallMeSheri1_) December 8, 2025
अकरम ने बीबीएल की तारीफ की
अकरम ने आगे कहा, ”इसका सबसे अच्छा उदाहरण बीबीएल है. उन्होंने ढाई महीने से शुरू किया था. उन्हें चार या पांच साल बाद एहसास हुआ कि यह काम नहीं कर रहा है. अब उनका समय लगभग 40 दिन है. बस इतना ही. यही पीएसएल की खूबसूरती है. जब मैं विदेश में किसी से बात करता हूं, तो वे आईपीएल और दूसरी लीग में बॉलिंग के बारे में बात करते हैं. वे कहते हैं कि जहां तक टैलेंट की बात है, PSL निश्चित रूप से नंबर 1 है क्योंकि हमारे पास क्वालिटी है, क्वांटिटी नहीं.”
Bachhe badhe bankar phir retire hone ke baad psl khelte hain. They will have joint pain etc. can’t expect legends league players to play 3 months na. ?
— Nambo (@nitin_nam) December 8, 2025
ये भी पढ़ें: 4, 3, 4… कातिलाना बॉलर ने गेंद से उगली आग, 3 मैच से अजीत अगरकर को दे दिया करारा जवाब
मोहसिन नकवी ने बताया अपना प्लान
अकरम की बातों को इंटरनेट पर लोगों ने अच्छा नहीं माना. उनकी चौतरफा आलोचना हो रही है. यहां तक कि पीएसएल को आईपीएल से बेहतर बताने पर भी वह घिर गए हैं. उसी इवेंट में, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने कहा, ”मेरा विजन पीएसएल को दुनिया की नंबर वन लीग बनाना है.”