बैतूल में पवन चक्कियों से लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी: देवास से दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार; एक कार जब्त – Betul News

बैतूल में पवन चक्कियों से लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी:  देवास से दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार; एक कार जब्त – Betul News



बैतूल के भैंसदेही थाना पुलिस ने पवन चक्कियों से लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक केबल और अन्य उपकरण चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक

.

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशीष कुमरे सहित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने चोरी हुए करीब 5 लाख 20 हजार रुपए के इलेक्ट्रॉनिक केबल और उपकरणों के साथ एक बिना नंबर की महिंद्रा XUV-300 कार भी जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 20 हजार रुपए है।

पुलिस के अनुसार, 7 दिसंबर को ग्राम खामला स्थित पवन चक्कियों से अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक केबल और अन्य उपकरण चोरी करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक आशीष कुमरे ने जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान पता चला कि घटनास्थल के पास एक काली XUV-300 कार बार-बार घूम रही थी, जिस पर “श्री राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान मध्यप्रदेश” लिखा हुआ था।

पुलिस ने घेराबंदी कर कौड़ियां जोड़ पर उक्त वाहन को रोक लिया। वाहन में बैठे संजय पिता चंदर सिंह गुर्जर (32), निवासी धावलराय, जिला सीहोर, और लाखन पिता नकदीराम गुर्जर (32), निवासी समसखेड़ी, जिला देवास, को गिरफ्तार किया गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर चोरी का इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुआ।

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपने तीन अन्य साथी अमन गुर्जर (जिला अध्यक्ष, श्री राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान मध्यप्रदेश), बीरबल गुर्जर और बलराम गुर्जर के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की। ये तीनों भी समसखेड़ी, जिला देवास के निवासी हैं। फरार तीनों आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस को संदेह है कि यह गिरोह अन्य जिलों में भी चोरी की कई वारदातों में शामिल रहा है।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक राजेश सातनकर, उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक महेश कुमार, आरक्षक मनोज, सोनू, तनवीर, नरेंद्र और नारायण की विशेष भूमिका रही। उपनिरीक्षक आशीष कुमरे की तत्परता और टीमवर्क के कारण चोरी का यह गंभीर मामला कुछ ही घंटों में सुलझा लिया गया।



Source link