Last Updated:
Bandariya Tiraha Sai Temple Flyover News: जबलपुर में 350 करोड़ की लागत से गौरीघाट रोड पर तीन लेग वाला फ्लाईओवर बनेगा, जिससे नर्मदा भक्तों की राह आसान होगी और तिलहरी से गौरीघाट तक नई सड़क भी बनेगी.
Jabalpur News: अब जबलपुर उड़ेगा! चौंकिए नहीं, दरअसल संस्कारधानी को पंख लगने जा रहे हैं. मध्य प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर के बाद अब गौरीघाट रोड पर भी 350 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर बनने जा रहा है. जबलपुर में लगातार बन रहे फ्लाईओवर के बाद अब शहर के लोग अपने आप को उड़ता हुआ महसूस करेंगे. मतलब बंदरिया तिराहा से लेकर सांई मंदिर तक करीब ढाई किमी लंबा फ्लाईओवर लोगों की राह आसान करेगा.
तीन लेग वाला फ्लाईओवर
इस फ्लाईओवर का निर्माण लोक निर्माण विभाग के माध्यम से होगा. इसके लिए द्वितीय अनुपूरक बजट में 350 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है. जिसे सीआईएफ फंड के माध्यम से बनाया जाएगा. यह फ्लाईओवर महावीर मंदिर, बंदरिया तिराहा, ग्रेनेडियर चौक से लेकर साईं मंदिर मार्ग तक बनाया जाएगा. इस फ्लाईओवर में तीन लेग होंगे, जो तीन दिशाओं में उतरेगा. इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने जा रहा है.
नर्मदा भक्तों की राह होगी आसान
फ्लाईओवर का निर्माण होने के बाद नर्मदा भक्तों की राह आसान हो जाएगी. भक्तों को जाम से मुक्ति मिलेगी और गौरीघाट स्थित मां नर्मदा के दर्शन भी आसानी से होंगे. मतलब गौरीघाट की ओर जाने वाले मार्ग में हवाबाग कॉलेज की तरफ से एक लेग बनेगा और गोरखपुर रोड की तरफ से चढ़ा जा सकेगा. साईं मंदिर, गौरीघाट रोड की तरफ उतरा जा सकेगा. इस बीच में फ्लाईओवर के 2 ओर लेग होंगे, जो ग्रेनेडियर चौक से शक्ति भवन और रामपुर छापर की ओर जाएंगे.
तिलहरी से गौरीघाट तक 64 करोड़ से बनेगी 2 लाइन रोड
गौरीघाट पहुंचने के लिए अब एक नया वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा. तिलहरी से गौरीघाट तक का मार्ग चौड़ा और व्यवस्थित बनाया जाएगा. मुक्तिधाम से तिलहरी तक 64 करोड़ रुपए की लागत से दो लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा. यह सड़क लगभग 5.5 किलोमीटर लंबी होगी और इसके बीच में रेलवे ओवरब्रिज और पेव्ड सोल्डर भी बनाए जाएंगे. यह मार्ग जबलपुर-मंडला हाईवे से जुड़ जाएगा.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें