माहिका का बनाया गंदा वीडियो तो भड़के पंड्या, पपराजी की जमकर क्लास लगा दी

माहिका का बनाया गंदा वीडियो तो भड़के पंड्या, पपराजी की जमकर क्लास लगा दी


Last Updated:

Hardik Pandya Mahieka Sharma: मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते वक्त माहिका का पीछा करते हुए पपराजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भयंकर वायरल हो रहा है. कई लोगों का मानना ​​है कि इसी वीडियो के कारण पंड्या ने सोशल मीडिया पर ये रिएक्शन दिया.

हार्दिक पंड्या ने पापाराजी पर निकाला गुस्सा

मुंबई: हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन आने के बाद पपराजी पर गुस्सा निकाला है. हार्दिक ने मीडियाकर्मियों से निजी सीमाओं का सम्मान करने की अपील की है. भारतीय ऑलराउंडर ने माहिका की मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए तस्वीरें वायरल होने के बाद इसे निजता का हनन बताते हुए निराशा व्यक्त की.

क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर एक तीखा नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने फोटोग्राफरों पर सीमा लांघने और एक सामान्य आउटिंग को ‘सस्ती सनसनी’ में बदलने का आरोप लगाया. पंड्या ने स्वीकार किया कि सार्वजनिक हस्तियां ध्यान आकर्षित करती हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि कुछ खास पलों-खासकर महिलाओं से जुड़े मामले को गरिमा और संयम से लिया जाना चाहिए.

हार्दिक पंड्या की इंस्टाग्राम स्टोरी

मॉडल और एक्ट्रेस हैं माहिका शर्मा
माहिका शर्मा की बात करें तो वह पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं. कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन में नजर आ चुकीं हैं. इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने इंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में नाम बनाने की ठानी. हार्दिक पंड्या का उनकी पत्नी नताशा स्टानकोविक से तलाक हो चुका है. हार्दिक पंड्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ नौ दिसंबर से शुरू होने जा रही टी-20 सीरीज में हार्दिक पंड्या वापसी करने वाले हैं.

इंजरी से वापसी कर रहे हैं हार्दिक पंड्या
एशिया कप के दौरान क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण दो महीने से ज्यादा समय तक बाहर रहने वाले इस ऑलराउंडर ने शानदार कमबैक करते हुए मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा की तरफ से एक मैच में 42 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए और फिर चार ओवर में 52 रन देकर एक विकेट लिया. हार्दिक टीम के अन्य खिलाड़ियों से एक दिन पहले कटक पहुंच गए थे और उन्होंने बाराबती स्टेडियम में अकेले अभ्यास भी किया था. उनकी वापसी से भारतीय टीम को आवश्यक संतुलन मिलेगा.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

माहिका का बनाया गंदा वीडियो तो भड़के पंड्या, पपराजी की जमकर क्लास लगा दी



Source link