मैदान पर लौटते ही हार्दिक का धूम-धड़ाका, तूफानी फिफ्टी जड़कर पूरा किया अनोखा शतक

मैदान पर लौटते ही हार्दिक का धूम-धड़ाका, तूफानी फिफ्टी जड़कर पूरा किया अनोखा शतक


Last Updated:

Hardik Pandya completes this unique century in cuttack: टीम इंडिया की जर्सी में लौटते ही हार्दिक पंड्या ने तूफानी बैटिंग से धूम मचा दी. चोट के बाद पहली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में उतरे हार्दिक ने 59 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. इस पारी के दौरान ही उन्होंने एक अनोखा शतक भी पूरा कर लिया और रोहित शर्मा, विराट कोहली के क्लब में शामिल हो गए.

हार्दिक पंड्या ने पूरे किए 100 T20I छक्के.

नई दिल्ली. हार्दिक पंड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में नाबाद 59 रन की विस्फोटक पारी खेली. चोट के बाद पहली बार टीम इंडिया के लिए खेलते हुए हार्दिक ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के उड़ाते हुए अफ्रीकी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी. हार्दिक ने 28 गेंदों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के लगाए. इस पारी के दौरान ही हार्दिक ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अनोखा शतक भी पूरा कर लिया और रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए.

पंड्या के दम पर भारत ने बनाए 175 रन
एक समय भारत 78 रन पर चार विकेट खोकर मुश्किल में था, लेकिन क्रीज पर आए हार्दिक ने तूफानी बल्लेबाजी से भारत का स्कोर 170 रन के पार पहुंचाया. हार्दिक ने 210 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की. उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक जड़ा. पारी के आखिरी ओवर में छक्के के साथ हार्दिक फिफ्टी तक पहुंचे. हार्दिक पंड्या के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका.

हार्दिक पंड्या ने पूरे किए 100 T20I छक्के.

पूरा किया ये अनोखा शतक
इस अर्धशतकीय पारी के दौरान हार्दिक ने टी20 इंटनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के पूरे किए. इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव यह कारनामा कर चुके हैं. रोहित ने इस फॉर्मेट में 205 छक्के लगाए. सूर्यकुमार ने 155 और कोहली ने 124 छक्के लगाए. हार्दिक के नाम अभी 100 छक्के दर्ज हैं.

T20Is में भारत के लिए 100+ छक्के
205 – रोहित शर्मा
155 – सूर्यकुमार यादव
124-विराट कोहली
100* – हार्दिक पंड्या

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

मैदान पर लौटते ही हार्दिक का धूम-धड़ाका, तूफानी फिफ्टी जड़कर पूरा किया अनोखा शतक



Source link