सतना में स्कूली बच्चों से भरी बोलेरो नाले में उतरी: स्टेयरिंग फेल होने से हादसा; 20 बच्चे सवार थे – Satna News

सतना में स्कूली बच्चों से भरी बोलेरो नाले में उतरी:  स्टेयरिंग फेल होने से हादसा; 20 बच्चे सवार थे – Satna News



सतना में मंगलवार सुबह एक हादसा टल गया जब बच्चों को स्कूल ले जा रही एक बोलेरो सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खाम्हा खूजा के पास नाले में जा घुसी। वाहन में क्षमता से अधिक 20 से 25 बच्चे सवार थे, लेकिन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी को चोट नहीं

.

यह घटना सुबह लगभग 11 बजे हुई। शिवम हाई स्कूल के बच्चों को उनके घरों से स्कूल ले जा रही बोलेरो का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया। इसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में उतर गया।

सभी बच्चे सुरक्षित, बाहर निकाला घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बोलेरो में फंसे सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस हादसे में किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई।

इस घटना ने स्कूल प्रबंधन और वाहन चालक की लापरवाही को उजागर किया है, क्योंकि वाहन में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक बच्चे सवार थे।



Source link