Ashes Series: एडिलेड में स्पेशल रिकॉर्ड बनाएगा ऑस्ट्रेलिया का धांसू ओपनर, 40 साल में पहली बार होगा ऐसा

Ashes Series: एडिलेड में स्पेशल रिकॉर्ड बनाएगा ऑस्ट्रेलिया का धांसू ओपनर, 40 साल में पहली बार होगा ऐसा


Australia vs England Test Series: ऑस्ट्रेलिया ने कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ के नेतृत्व में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. उसने पर्थ और ब्रिस्बेन टेस्ट में शानदार जीत हासिल की. अब सीरीज में जीतने से टीम एक कदम दूर है और 17 दिसंबर से एडिलेड में तीसरा मुकाबला होगा. इस मैच में पैट कमिंस की वापसी हो जाएगी और वह स्मिथ से वापस कमान ले लेंगे. नियमित कप्तान कमिंस लगातार दो टेस्ट में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे.

ख्वाजा बनाएंगे रिकॉर्ड

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा अगर इस टेस्ट का हिस्सा बनते हैं, तो पिछले 40 साल में अपने तरह के अकेले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी होंगे. ख्वाजा 18 दिसंबर को 39 साल के हो जाएंगे. अगर वह एडिलेड टेस्ट का हिस्सा बनते हैं, तो पिछले 40 साल में ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट खेलने वाले 39 साल के पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनेंगे. ख्वाजा पीठ की इंजरी से जूझ रहे हैं. इंजरी की वजह से ही वह ब्रिसबेन में खेले गए दूसरे टेस्ट से बाहर रहे थे.

Add Zee News as a Preferred Source


ख्वाजा को मध्यक्रम में खेलना होगा

ऑस्ट्रेलियाई हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि ख्वाजा एडिलेड टेस्ट में खेल सकते हैं, लेकिन उन्हें मध्यक्रम में खेलना होगा. पिछले टेस्ट मैचों में ट्रेविस हेड और जेक वेदराल्ड की जोड़ी ने बतौर ओपनर अच्छा प्रदर्शन किया है. उनकी जोड़ी के साथ छेड़-छाड़ करना सही नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: भारत का वह सूरमा… जिसने कपिल देव के वर्चस्व को तोड़ा, बनाया क्रिकेट का ‘अमर’ रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलियाई कोच ने क्या कहा?

हेड कोच ने कहा, “माना जाता है कि ख्वाजा सिर्फ ओपनिंग ही कर सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उनमें लचीलापन है. हमारे पास बल्लेबाजों का ऐसा ग्रुप है, जिनमें किसी भी क्रम पर खेलने और प्रदर्शन करने का लचीलापन है. जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ेगी, विरोधी टीम हमारे लिए चुनौती खड़ी कर सकती है. हम इसके लिए तैयार हैं.” 

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड के लिए भी आई बुरी खबर, 11 ओवर फेंकने के बाद ही सुपरफास्ट बॉलर एशेज से बाहर

ख्वाजा का करियर रिकॉर्ड

पहले टेस्ट की पहली पारी में ख्वाजा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे और सिर्फ 2 रन बना सके थे. 2011 में टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले ख्वाजा ने अब तक 85 टेस्ट खेले हैं. 16 शतक और 27 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 6,055 रन बनाए हैं. उनका औसत 43.56 है.ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 50 साल 327 दिन की उम्र में टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड हैरी आयरनमॉन्गर के नाम है. वहीं डॉन ब्लैकी ने 46 साल की उम्र में डेब्यू किया था.



Source link