Indore News: शहर में आयोजित विधायक गोलू शुक्ला के बेटे अंजनेश की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. कार्यक्रम में विधायक गोलू शुक्ला और उनकी पत्नी ने गीत “आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे” पर थिरककर सभी का ध्यान खींचा. इसके बाद पूर्व विधायक संजय शुक्ला, बीजेपी नेता जीतू जिराती और इंदौर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के डांस वीडियो भी सामने आए. एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा के डांस मूव्स का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.