क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा, भारत के सुपरस्टार ने बनाया अटूट रिकॉर्ड

क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा, भारत के सुपरस्टार ने बनाया अटूट रिकॉर्ड


Cricket Records: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज में शानदार शुरुआत की. उसने कटक के बाराबती स्टेडियम में मंगलवार (9 दिसंबर) को अफ्रीकी टीम को 74 रनों पर ऑलआउट करके मैच को 101 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 175 रन बनाए थे. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को 28 गेंद पर नाबाद 59 रन बनाने और 2 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

बुमराह के 100 विकेट पूरे

हार्दिक ने अपना जलवा तो मुकाबले में दिखाया ही, लेकिन एक और सुपरस्टार ने कुछ ऐसा किया जो इतिहास में दर्ज हो गया. जसप्रीत बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे किए. बुमराह ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर मैच का अपना पहला विकेट लिया. उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट किया, जो 14 गेंदों पर 22 रन बनाने के बाद सूर्यकुमार यादव को कैच दे बैठे. इस विकेट के साथ बुमराह ने टी20 में अपने विकेटों की संख्या 100 तक पहुंचा दी. अर्शदीप सिंह के बाद इस फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले वह दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source


भारत के पहले गेंदबाज

बुमराह ने 100 विकेट पूरे करके एक खास उपलब्धि हासिल कर ली. वह इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कम से कम 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए. उनसे पहले अब तक किसी भी गेंदबाज ने टेस्ट, वनडे और टी20 में टीम इंडिया के लिए 100-100 विकेट नहीं लिए थे. बुमराह के 52 टेस्ट मैचों में 234, 89 वनडे मैचों में 149 और 81 टी20 मैचों में 100 विकेट हैं.

ये भी पढ़ें: ​’बच्चे बड़े हो जाते हैं…’, वसीम अकरम ने की नीचता, IPL पर दिया विवादित बयान तो हुई बेइज्जती

वर्ल्ड क्रिकेट में पांचवीं बार ऐसा

ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो बुमराह तीनों फॉर्मेट में कम से कम 100-100 विकेट लेने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज बन गए. उनसे पहले न्यूजीलैंड के टिम साउदी, श्रीलंका के लसिथ मलिंगा, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी ऐसा कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: 4, 3, 4… कातिलाना बॉलर ने गेंद से उगली आग, 3 मैच से अजीत अगरकर को दे दिया करारा जवाब

तीनों फॉर्मेट में 100-100 विकेट लेने गेंदबाज

– टिम साउदी ने टेस्ट मैचों में 391, वनडे में 221 और टी20 में 164 विकेट लिए.
– शाकिब अल हसन के खाते में 246 टेस्ट, 317 वनडे और 149 टी20 विकेट दर्ज हैं.
– लसिथ मलिंगा ने 101 टेस्ट, 338 वनडे और 107 टी20 विकेट अपने नाम किए हैं.
– शाहीन अफरीदी के नाम 121 टेस्ट, 135 वनडे और 126 टी20 विकेट दर्ज हैं.
– जसप्रीत बुमराह ने 234 टेस्ट, 149 वनडे और 100 टी20 विकेट हासिल किए हैं.



Source link