छतरपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक की कंपनी पर सुबह-सुबह आयकर विभाग की रेड, दस्तावेजों की छानबीन, मचा हड़कंप

छतरपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक की कंपनी पर सुबह-सुबह आयकर विभाग की रेड, दस्तावेजों की छानबीन, मचा हड़कंप


Last Updated:

Chhatarpur Raid News: छतरपुर में आयकर विभाग ने पूर्व कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी की कंपनी खजुराहो मिनरल्स पर छापा मारा. ढढारी फैक्ट्री, रामनपुरा गिट्टी प्लांट व खदानों पर दस्तावेज की छानबीन की. सूत्रों के अनुसार, टैक्स चोरी के इनपुट पर कार्रवाई की जा रही है.

रिपोर्ट: एनएस परमार

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में आयकर विभाग ने बुधवार सुबह कांग्रेस के पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी उर्फ पज्जन भैया और उनके बिजनेस पार्टनर अजय पाल सिंह की कंपनी खजुराहो मिनरल्स पर बड़ा छापा मारा. ढढारी स्थित मुख्य फैक्ट्री, रामनपुरा रोड पर गिट्टी फैक्ट्री और कंपनी से जुड़ी विभिन्न खदानों व खनन स्थलों पर एक साथ कई टीमों ने दबिश दी. विभाग ने फैक्ट्रियों को घेर लिया और वित्तीय लेनदेन, उत्पादन रिकॉर्ड व दस्तावेजों की कड़ी छानबीन शुरू कर दी.

खदानों पर स्टाफ से पूछताछ
खदानों पर कर्मचारियों व स्टाफ से पूछताछ भी चल रही है. खजुराहो मिनरल्स को जिले की प्रमुख खनन कंपनी माना जाता है, जो पत्थर, गिट्टी व अन्य खनिजों का उत्पादन करती है. छापे की व्यापकता से साफ है कि विभाग को टैक्स चोरी या वित्तीय अनियमितताओं के मजबूत इनपुट मिले हैं. सुबह 6 बजे शुरू हुई कार्रवाई दोपहर तक जारी रही, जिसमें कंप्यूटर, फाइलें व बैंक स्टेटमेंट्स जब्त किए गए. पूर्व विधायक अलोक चतुर्वेदी, अजय पाल सिंह के साथ मिलकर खनन व्यवसाय संचालित करते हैं.

केंद्र की कार्रवाई की कार्रवाई तो नहीं!
सूत्रों के अनुसार, छापा टैक्स रिटर्न में विसंगतियों, फर्जी बिलिंग व अघोषित आय पर आधारित हो सकता है. फिलहाल विभाग ने आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन जांच पूरी होने पर विस्तृत जानकारी जारी करने का संकेत हैं. राजनीतिक हलकों में इसे पूर्व विधायक के खिलाफ केंद्र की कार्रवाई का हिस्सा बताया जा रहा. चतुर्वेदी ने संपर्क न होने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. जिला प्रशासन ने शांति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. यह छापा खनन क्षेत्र में भ्रष्टाचार की जांच को नई दिशा दे सकता है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

छतरपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक की कंपनी पर सुबह-सुबह आयकर विभाग की रेड



Source link