छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के सामने गोदाम में आग: फायर ब्रिगेड तंग गलियों में फंसी, लोगों ने खूद बुझाई – Chhindwara News

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के सामने गोदाम में आग:  फायर ब्रिगेड तंग गलियों में फंसी, लोगों ने खूद बुझाई – Chhindwara News


छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के सामने लालानी मेडिकल के पीछे स्थित गौरव स्पोर्ट्स के गोदाम में बुधवार देर शाम अचानक आग लग गई। घटना इतनी नजदीक थी कि कोतवाली से कुछ ही कदम की दूरी पर उठता धुआं आसानी से नजर आ रहा था। आसपास के लोगों ने जैसे ही लपटें देखीं, तुरं

.

कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तंग गलियों की वजह से बड़ी गाड़ियां गोदाम तक नहीं जा सकीं। इसी बीच डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन स्थानीय लोगों की समझदारी और तेजी ने स्थिति संभाल ली।

पाइपलाइन से खुद आग बुझाने जुटे लोग

फायर ब्रिगेड के अंदर न जा पाने पर मोहल्लेवासियों ने घर की पानी पाइपलाइन से आग पर पानी डालना शुरू किया। कुछ मिनटों की मेहनत के बाद लपटों पर काबू पा लिया गया। राहत की बात ये रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। गोदाम में रखे कुछ खड्डे और पैकेजिंग सामग्री जलने की जानकारी मिली है, लेकिन आग कैसे लगी इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

छोटी फायर ब्रिगेड महीनों से खराब, बड़ी गाड़ी गलियों में फंसी

घटना ने नगर निगम की व्यवस्था पर भी प्रश्न खड़े कर दिए। बताया जा रहा है कि निगम की छोटी फायर ब्रिगेड काफी समय से खराब है, इसलिए बड़ी गाड़ियां भेजी गईं, जो तंग गलियों से अंदर नहीं जा सकीं। स्थानीय लोग कहते हैं—”अगर आग थोड़ी और बढ़ जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।” लोगों की सूझबूझ ने ही बड़ी तबाही टाल दी।

जहां गोदाम संचालित हो रहा है वह पूरा रिहायशी इलाका है। ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या यहां गोदाम संचालन की निगम से अनुमति है या नहीं। सूत्रों के अनुसार, अब मामले की जांच की तैयारी शुरू हो रही है। अनुमति और दस्तावेजों की पड़ताल की जाएगी ताकि पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके।

आग बुझने के बाद मौक़े पर दिख रहे निशान



Source link