बुधवार सुबह बुजुर्ग का पूरी तरह से जला हुआ शव इस जगह से बरामद किया गया।
शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए बिस्तर के नीचे अंगिठी रखकर सो रहे एक बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई। यह घटना अमझेरा मोहर टोला में हुई, जहां 62 वर्षीय ईश्वर दिन रैदास का शव उनके कमरे में पूरी तरह से जली हुई हालत में मि
.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ईश्वर दिन रैदास के परिजनों ने बताया कि वे अक्सर ठंड से बचने के लिए अपनी चारपाई के नीचे अंगिठी (गोरसी) रखकर सोया करते थे। मंगलवार रात को भी उन्होंने ऐसा ही किया।
घटना स्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने परिजन के बयान ले लिए हैं।
कमरे से निकल रहा था धुआं
बुधवार सुबह जब परिवार के अन्य सदस्य जागे, तो उन्होंने ईश्वर दिन के कमरे से धुआं निकलते देखा। संदेह होने पर उन्होंने दरवाजा खोला तो कमरा पूरी तरह धुएं से भरा था। अंदर चारपाई और बिस्तर जल चुके थे, और ईश्वर दिन का शव पूरी तरह से जल चुका था।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। जयसिंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी अजय बैगा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा अंगेठी से निकली चिंगारी के कारण आग लगने से हुआ प्रतीत होता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।