टी20 क्रिकेट ऐसे ही चलता है…, साउथ अफ्रीका को रौंदने के बाद सूर्यकुमार ने ये क्या कह दिया? अजीब डर का किया खुलासा

टी20 क्रिकेट ऐसे ही चलता है…, साउथ अफ्रीका को रौंदने के बाद सूर्यकुमार ने ये क्या कह दिया? अजीब डर का किया खुलासा


India vs South Africa 1st T20I: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी आखिरी तैयारी शुरू कर दी है. उसे फरवरी-मार्च में होने वाले टूर्नामेंट से पहले साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ 5-5 टी20 मैच खेलने हैं. इसमें टीम इंडिया ने अफ्रीकी टीम को 5 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 101 रनों से हराकर जोरदार शुरुआत की. इसके साथ ही उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली. सूर्या ने जीत के बाद टीम और अपनी सोच के बारे में बड़ा खुलासा किया.

टीम के प्रदर्शन से खुश कप्तान

सूर्या ने कहा कि वह चाहते हैं कि खिलाड़ी निडर होकर अपने खेल का लुत्फ उठाएं. भारतीय कप्तान ने कहा, ”मैंने टॉस के समय कहा था कि मैच जीतने का चांस फिफ्टी-फिफ्टी था, लेकिन हम पहले बल्लेबाजी करके बहुत खुश थे. 48 पर 3 विकेट और फिर वहां से 175 रन तक पहुंचना, जिस तरह से हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने बल्लेबाजी की, तिलक वर्मा ने बल्लेबाजी की और आखिर में जितेश ने आकर अपना रोल निभाया, मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी था.”

Add Zee News as a Preferred Source


‘टी20 क्रिकेट ऐसे ही चलता है’

सूर्या आगे ने कहा, ”जब आपके पास 7-8 बल्लेबाज हों तो कभी 2-3 बल्लेबाजों का दिन नहीं होता, लेकिन बाकी 4 बल्लेबाज पारी को संभाल लेते हैं. इस मैच में उन्होंने बिल्कुल वैसा ही किया. शायद अगले मैच में कोई और इसे संभालेगा. टी20 क्रिकेट ऐसे ही चलता है. हम चाहते हैं कि हर कोई निडर होकर खेलते हुए बल्लेबाजी का लुत्फ उठाए. टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है. मेरा मानना है कि अर्शदीप और बुमराह नई गेंद के साथ शुरुआत करने के लिए परफेक्ट गेंदबाज थे. जब साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी तो जिस तरह अर्शदीप और बुमराह ने नई गेंद से गेंदबाजी की, वे बेहतर विकल्प थे.”

ये भी पढ़ें: क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा, भारत के सुपरस्टार ने बनाया ‘अटूट’ रिकॉर्ड

हार्दिक पांड्या को लेकर डर

लंबे समय बाद वापसी करने वाले स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को 28 गेंद पर नाबाद 59 रन बनाने और 2 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. हार्दिक ने सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी की. उन्हें कप्तान ने पांचवें गेंदबाज के तौर पर बुलाया. सूर्यकुमार को इस बात का डर था कि वह कहीं फिर से चोटिल न हो जाए. इस कारण वह हार्दिक पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. सूर्या ने मैच के बाद कहा, ”हार्दिक चोट से वापस आए थे, ऐसे में उनका भी ध्यान रखना जरूरी था.”

ये भी पढ़ें: ​’बच्चे बड़े हो जाते हैं…’, वसीम अकरम ने की नीचता, IPL पर दिया विवादित बयान तो हुई बेइज्जती

बल्लेबाजों की जमकर तारीफ

सूर्या ने खराब शुरुआत के बावजूद विशाल स्कोर तक पहुंचने के लिए बल्लेबाजों की सराहना करते हुए कहा, ”पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 रन पर 3 विकेट और फिर ओवर 7-15 तक लगभग 90-91 रन और अंतिम पांच ओवर में 40-44 रन बनाकर 175 तक पहुंचना, यह वाकई सराहनीय था. जिस तरह हमने गेंदबाजी की और हमारे पास जितने विकल्प थे, उसे देखते हुए 175 काफी अच्छा स्कोर था.”



Source link