दतिया में आज 5 घंटे बिजली कटौती रहेगी: सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक मेंटेनेंस होगा, ग्रामीण क्षेत्रों में 4 घंटे सप्लाई प्रभावित – datia News

दतिया में आज 5 घंटे बिजली कटौती रहेगी:  सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक मेंटेनेंस होगा, ग्रामीण क्षेत्रों में 4 घंटे सप्लाई प्रभावित – datia News



दतिया में बुधवार यानी आज को मध्यक्षेत्र बिजली वितरण कंपनी मेंटेनेंस काम करेगी। सुरक्षा कारणों से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

.

शहर में हनुमान गढ़ी, दूध डेयरी, फिल्टर प्लांट, राजघाट तिराहा, कचहरी, बुंदेला कॉलोनी, सिविल लाइंस, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, ठंडी सड़क, छोटा फव्वारा, मीट मार्केट, गोड़ा मोहल्ला, नजयाई, सब्जी मंडी और किले के अंदर के क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद

ग्रामीण इलाकों में सीतापुर, बरगांय और बड़ौनकला सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी। शास्त्री नगर, दुरसड़ा, रिछरा, उनाव, पिपरौआकला, बेहरूका, सीतापुर, खोड़न, जिगना, रिछारी, वरधुवां, लहरा और हतलई के आबादी वाले क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।

कंपनी ने कहा है कि कार्य की जरूरत के अनुसार समय में बदलाव किया जा सकता है।



Source link