नगर निगम के सभापति ने युवक को पीटा, वीडियो: एसपी से मिला परिवार, FIR की मांग; पार्किंग की बात पर विवाद – Dewas News

नगर निगम के सभापति ने युवक को पीटा, वीडियो:  एसपी से मिला परिवार, FIR की मांग; पार्किंग की बात पर विवाद – Dewas News


देवास में नगर निगम सभापति रवि जैन और उनके समर्थकों का मारपीट करने का एक वीडियो सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने एक युवक को वाहन पर्किंग से जुड़े मामले में पीटा है। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

.

बुधवार को पीड़ित पक्ष ने एसपी से मिलकर आरोपी पर FIR करने की मांग की है। हालांकि सभापति की ओर से कहा गया है कि मारपीट के वीडियो पुराने हैं। उसे बदनाम करने यह कोशिश की गई है।

पीड़ित नमन बोथरा ने बताया कि सभापति रवि जैन से एक मल्टी में मकान खरीदा था। वाहन पार्किंग को लेकर उनका रवि जैन के साथ एक पुराना विवाद चल रहा था, जिसमें बोथरा परिवार ने केस जीता था।

पार्किंग की बात को लेकर झगड़ा रात में उनकी पार्किंग में मानस हार्डिया नामक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी पार्क कर दी थी। जब गाड़ी हटाने के लिए कहा गया, तो मानस ने रवि जैन और उनके समर्थकों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि रवि जैन और उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

इस घटना के बाद से उनका पूरा परिवार दहशत में है।

पार्किंग लगाते समय झड़प और कहासुनी का वीडियो भी सामने आया है।

मारपीट करने का पुराना वीडियो भी सामने आया है।

मारपीट करने का पुराना वीडियो भी सामने आया है।

मामला दर्ज करने की मांग बोथरा परिवार ने मांग की है कि रवि जैन और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि जब वे पूर्व में पार्किंग का केस जीते थे, तब भी उनके वाहन चालक के साथ जैन द्वारा मारपीट की गई थी। इस पुरानी घटना का एक वीडियो भी उन्होंने एसपी को दिखाया है।

इस मामले में नगर निगम सभापति रवि जैन वीडियो पर कहा है कि वीडियो डालने वाला व्यक्ति वही है, जिसने उनके खिलाफ पुलिस को आवेदन दिया है। मेरा एक वीडियो वर्ष 2024 का मारपीट वीडियो वायरल किया है और आज इन्होंने थाने पर जाकर आवेदन दिया है।

नशाखोरी में लोगों ने मारपीट की जो वीडियो डाला है, यह मेरे घर का वीडियो है अपने घर में कोई मारपीट नहीं करता इनका किसी मानस हार्डिया से विवाद है। इन्होंने उसकी पार्किंग पर कब्जा कर रखा था।

उन दो लोगों का यह विवाद था इसलिए मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई है। जो आरोप है वह निराधार है।



Source link