छिंदवाड़ा जिले में इस बार मक्के की अच्छी पैदावार हुई है, लेकिन किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। इसी को लेकर बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी कलेक्टर से मिले। उन्होंने मक्के के गिरते दाम और किसानों
.
इससे पहले किसान मोर्चा के प्रतिनिधि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी मिले थे और उन्हें जिले की स्थिति से अवगत कराया था। पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले तक मक्का मात्र 1200 रुपए प्रति क्विंटल के भाव में बिक रहा था, जबकि एमएसपी 2400 रुपए है। इस पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का भरोसा दिया था।
दाम बढ़े, पर अभी भी MSP से कम
किसान मोर्चा के संदीप रघुवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल के बाद बाजार में मक्के का दाम बढ़ना शुरू हुआ है। अब 1800 से 2000 रुपए प्रति क्विंटल तक मिल रहा है, लेकिन यह अभी भी एमएसपी से काफी कम है। ऐसे में किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस भी पहले कर चुकी प्रदर्शन
इस मुद्दे पर कांग्रेस भी पहले बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर चुकी है। अब बीजेपी किसान मोर्चा भी अपनी ही सरकार के सामने किसानों की आवाज उठा रहा है। इससे साफ है कि मक्का भाव का मुद्दा गंभीर है और जिले के हजारों किसान इससे प्रभावित हो रहे हैं। किसान मोर्चा की मांग है कि सरकार जल्द दखल दे और किसानों को एमएसपी के अनुरूप लाभ मिल सके।