मैं सबसे ज्यादा प्यार… स्मृति मंधाना ने शादी टूटने के बाद बोल दी ऐसी बात, खड़े होकर ताली बजाने लगी पब्लिक

मैं सबसे ज्यादा प्यार… स्मृति मंधाना ने शादी टूटने के बाद बोल दी ऐसी बात, खड़े होकर ताली बजाने लगी पब्लिक


Smriti Mandhana: निजी जिंदगी में मची उथल-पुथल से आगे बढ़कर स्मृति मंधाना बुधवार को पहली बार किसी पब्लिक इवेंट में पहुंची. दिल्ली में हुए इस समारोह में उनके साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी मौजूद थीं. लोकप्रिय एंकर मंदिरा बेदी के एक सवाल पर स्मृति मंधाना ने दिल छू लेने वाला जवाब दिया. उनकी ये बातें सुनकर इवेंट में मौजूद पब्लिक खड़े होकर ताली बजाने पर मजबूर हो गई. 

भारतीय क्रिकेट की ‘क्वीन’ कही जाने वाली स्मृति मंधाना ने 7 दिसंबर को ये कन्फर्म कर दिया कि संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी कैंसिल हो गई है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट में ये भी लिखा कि अब वो जिंदगी में मूव ऑन करना चाहती हैं और सारा फोकस क्रिकेट पर लगाना चाहती हैं. बुधवार को स्मृति और हरमनप्रीत दिल्ली के एक इवेंट में पहुंची. 

स्मृति मंधाना ने कही दिल छू लेने वाली बात 

Add Zee News as a Preferred Source


बुधवार, 10 दिसंबर को स्मृति मंधाना ने अमेजन संभव शिखर सम्मेलन में भाग लिया, जहां उन्होंने क्रिकेट के प्रति अपने प्रेम के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने 2013 में डेब्यू करने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने 12 साल के सफर पर भी प्रकाश डाला.

स्मृति मंधाना ने कहा, ”मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट से ज्यादा मुझे किसी और चीज से प्यार है. ये खेल मेरे लिए सबसे प्रिय है. भारतीय जर्सी पहनना ही हमारी प्रेरणा है. आप अपनी सारी परेशानियां भूल जाते हैं और बस यही सोच आपको जीवन पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है. बचपन से ही बल्लेबाजी का जुनून मुझमें था. कोई इसे समझ नहीं पाता था, लेकिन मेरे मन में हमेशा से विश्व चैंपियन कहलाने का सपना था.”

fallback

विश्व चैंपियन बनने के पल को किया याद 

2 नवंबर, 2025. वो दिन जो भारतीय महिला क्रिकेट में हमेशा के लिए यादगार बन गया. हरमनप्रीत कौर की टीम ने नबी मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को हराकर विश्व कप पर पहली बार कब्जा किया. स्मृति मंधाना ने इवेंट में उस ऐतिहासिक दिन को याद किया और कहा कि हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. मैं 12 साल से ज्यादा समय से खेल रही हूं. कई बार चीजें हमारे पक्ष में नहीं रहीं. हमने फाइनल से पहले इसकी कल्पना की थी और जब आखिरकार हमने इसे स्क्रीन पर देखा, तो हमारे रोंगटे खड़े हो गए. यह एक अविश्वसनीय और खास पल था.

ये भी पढ़ें: मुस्कुराकर छिपा लिया दर्द… स्मृति मंधाना शादी टूटने के बाद पहली बार हरमनप्रीत से मिलीं,भावुक कर देगा VIDEO

 



Source link