सलमान खान का वो गाना…जिसे विराट कोहली ने यशस्वी जायसवाल के लिए गाया

सलमान खान का वो गाना…जिसे विराट कोहली ने यशस्वी जायसवाल के लिए गाया


Last Updated:

Virat Kohli sing a song for Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने जब वनडे करियर का पहला शतक जड़ा तब, विराट कोहली की खुशी देखने लायक थी. कोहली ने यशस्वी के शतक पर तेरे नाम फिल्म का सुपर हिट गाना खुद गाया था और डांस करते हुए यशस्वी को भी इसे दोहराने को कहा था. यशस्वी ने 4 दिन बाद खुद इसका खुलासा किया है.

विराट कोहली ने यशस्वी जायसवाल के पहले वनडे शतक पर गाया ये गाना.

नई दिल्ली. यशस्वी जायसवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच में शानदार शतक जड़ा था. पृथ्वी के वनडे करियर का यह पहला शतक था. उन्होंने करियर के अपने चौथे वनडे में शानदार सैकड़ा जमाया था. यशस्वी का कहना है कि वनडे में सेंचुरी जड़ना उनका सपना था जो अब पूरा हो चुका है. जायसवाल ने यह शतक विशाखापत्तन में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में जड़ा था. बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने शतक जड़ने के 4 दिन बाद बताया है कि जब उन्होंने सेंचुरी पूरी की तब, विराट कोहली ने नॉन स्ट्राइक एंड से उनके लिए कौन सा गाना गाया और डांस किया था. जायसवाल ने बताया कि कोहली ने उनसे भी उस गाने को गाने के लिए कह रहे थे. यशस्वी ने इस दौरान विराट के सेंस ऑफ ह्यूमर के बारे में भी बताया.

‘एजेंडा आजतक25’ कार्यक्रम में पहुंचे यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने बताया, ‘जब मेरी सेंचुरी पूरी हुई उसके बाद विराट पाजी बेहद खुश थे और उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया. उन्होंने मेरे से ‘लगन लगी’ गाना गाने को कह रहे थे और डांस करने के लिए बोल रहे थे. वो मेरे लिए बहुत अच्छा मोमेंट था. पा जी का सेंस ऑफ ह्यूमर अविश्वसनीय है. उनके साथ बैटिंग करके मुझे बहुत मजा आता है.’

विराट कोहली ने यशस्वी जायसवाल के पहले वनडे शतक पर गाया ये गाना.

यशस्वी जायसवाल ने 111 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की. जायसवाल ने रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उठाई. जायसवाल इससे पहले टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ चुके थे. लेकिन वनडे में उनकी शतकों की झोली खाली थी. यशस्वी टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने वाले छठे भारतीय बने. इससे पहले यह कमाल विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, केएल राहुल और सुरेश रैना ने किया था.

जायसवाल ने आगे कहा मैं अपनी पारी की शुरुआत में काफी नर्वस था. क्योंकि इससे पहले मैंने दो मैच खेले थे. दूसरे छोर पर रोहित भाई या विराट भाई का होना मेरे लिए बहुत स्पेशल था. रोहित भाई मेरे से बार बार यही कह रहे थे कि कैसे खेल सकते हो, क्या कर सकते हो. मुझे डॉट पर प्रेशर भी था. उन्होंने बोला कि तू आराम से खेल मैं रिस्क लूंगा. इससे पता चलता है कि वो कितने दिलवाले हैं.’

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

सलमान खान का वो गाना…जिसे विराट कोहली ने यशस्वी जायसवाल के लिए गाया



Source link