सीहोर में शीतलहर बनी हुई है। न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। खेतों में ओस जमने लगी है, जिससे ठंड का असर साफ दिख रहा है।
.
मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. तोमर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी हो रही है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के चलते मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
ठंड से फसलों पर ओस जमने लगी है।
मावठे की संभावना, ठंड और बढ़ सकती है
डॉ. तोमर के अनुसार, आने वाले दिनों में मावठे (शीतकालीन वर्षा) की संभावना है। अगर बारिश होती है तो न्यूनतम तापमान और गिर सकता है तथा ठंड बढ़ने की उम्मीद है। जिले में तापमान पिछले दिनों से लगातार नीचे जा रहा है। 1 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस था, जो 10 दिसंबर को 6.7 डिग्री तक पहुंच गया।
| दिन | न्यूनतम तापमान |
| 6 दिसंबर | 5.3 डिग्री |
| 7 दिसंबर | 5.3 डिग्री |
| 8 दिसंबर | 6 डिग्री |
| 9 दिसंबर | 6.5 डिग्री |
सीहोर में लगभग एक माह पहले ठंड ने दस्तक दी थी। इसके बाद से तापमान लगातार कम हो रहा है और अब लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है।