हरदा में जिला कांग्रेस कमेटी ने मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताओं और बीएलओ की गलत मैपिंग को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने शिकायत रखी। जांच और उचित कार्रवाई की मांग की गई। निर्वाचन प्रभारी संजय जैन, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी और वार्ड क्रमांक 9
.
गलत मैपिंग और लापरवाही के आरोप
शिकायत में बताया गया कि कई वर्षों से शहर से बाहर रहने वाले व्यक्तियों को गलत तरीके से वर्तमान वार्ड का निवासी दिखाया जा रहा है। साथ ही, कुछ मतदाता जो अन्य वार्डों या शहरों में स्थायी रूप से रहते हैं, उन्हें दबाव या प्रभाव के चलते गलत वार्डों में शामिल किया गया।
मतदाता सूची की शुद्धता पर असर
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीएलओ की गलत मैपिंग, सत्यापन में लापरवाही और नियमों के उल्लंघन से मतदाता सूची की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है।
जिला कांग्रेस कमेटी के पास प्रत्येक वार्ड के विस्तृत सबूत और नामों की सूचियाँ मौजूद हैं। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई, तो सभी प्रमाणों के साथ दोषी बीएलओ और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
दोबारा नाम जांचने की मांग की
कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि सूची में शामिल नामों की पुनः जांच की जाए, वास्तविक निवास वाले मतदाताओं को ही सूची में रखा जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। पार्टी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले ऐसे प्रयास बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और लोकतांत्रिक व्यवस्था की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।