Last Updated:
Mauganj News: मऊगंज के भाटी गांव में सड़क हादसे के बाद विवाद हो गया. देखते ही देखते इसने भयावह रूप ले लिया. बेटे के सामने पिता प्रदीप शुक्ला की कथित पिटाई की गई, जिससे उनकी मौत हो गई. परिवार का कहना है कि यह प्लान की गई हत्या, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. इस मामले से पूरे इलाके में तनाव बढ़ा गया है.
हरीश द्विवेदी/मऊगंज: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के भाटी गांव में एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. सड़क हादसे के बाद हालात इतने बेकाबू हो गए कि बेटे के सामने ही उसके पिता को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार दिया गया. इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है. जब मृतक का परिवार इंसाफ की मांग को लेकर थाने पहुंचा, जहां जमकर हंगामा हुआ.
परिजनों के अनुसार, मृतक प्रदीप शुक्ला अपने बेटे के साथ मंगलवार को हनुमान बाजार आए हुए थे, इसी दौरान किसी वाहन से टक्कर हो गई. हादसे के बाद घायल व्यक्तियों को मदद पहुंचाने या स्थिति को संभालने के बजाय गांव के कुछ लोगों ने आक्रोश में आकर मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि इसी मारपीट में प्रदीप शुक्ला को बेरहमी से पीटा गया. हालात इतने भयावह हो गए कि उनका बेटा अपनी जान बचाने के लिए मौके से भागने को मजबूर हो गया. गंभीर अवस्था में प्रदीप शुक्ला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
सुनियोजित तरीके से की गई हत्या- परिजन
पिता की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और बेटे के साथ पुलिस थाने पहुंचे, परिजनों ने आरोप लगाया कि यह महज सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से की गई हत्या है. गांव वालों की पिटाई के कारण ही प्रदीप शुक्ला की जान गई.
मृतक का परिवार नाराज
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा दिख हो रहा है, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए फिलहाल अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है. इसी को लेकर मृतक परिवार नाराज है और उनका कहना है कि बिना सभी तथ्यों की गहराई से जांच किए पुलिस दुर्घटना की थ्योरी पर अड़ी हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मऊगंज एसडीओपी सची पाठक हनुमाना थाने पहुंचीं और मृतक के परिजनों से बातचीत की.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, अब तक परिजनों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. एसडीओपी ने यह भी कहा कि यदि जांच में मारपीट या हत्या के तथ्य सामने आते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है, एक ओर जहां परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है, वहीं दूसरी ओर पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि यह मामला सड़क दुर्घटना का है या भीड़ की हिंसा ने एक व्यक्ति की जान ले ली.
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें