एडिशनल पुलिस कमिश्नर बोले-इयरफोन लगा मिला तो नौकरी गई: भक्तों से मिसबिहेव ना करें, 70 सीसीटीवी कैमरे और 4 ड्रोन से रखेंगे नजर – Indore News

एडिशनल पुलिस कमिश्नर बोले-इयरफोन लगा मिला तो नौकरी गई:  भक्तों से मिसबिहेव ना करें, 70 सीसीटीवी कैमरे और 4 ड्रोन से रखेंगे नजर – Indore News


रणजीत हनुमान मंदिर से 12 दिसंबर को निकलने वाली प्रभातफेरी को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान तैयार करने के साथ प्रभातफेरी रूट का निरीक्षण भी किया और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई लोगों की जांच की। बुधवार रात मंदिर

.

इस दौरान डीसीपी आनंद कलादगी ने जवानों को प्रभातफेरी ड्यूटी के दौरान व्यवहार ठीक रखने, सुरक्षा उपाय अपनाने और सतर्कता के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपना बिहेवियर ठीक रखें और मोबाइल का इस्तेमाल बिलकुल न करें। बाद में एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह भी पहुंचे और उन्होंने जवानों को महत्वपूर्ण दिशानिर्देशों से अवगत कराया।

बुधवार रात को मंदिर परिसर में जवानों को समझाइश देते एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह।

भक्तों से मिस बिहेव न करने के निर्देश

एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट कहा कि प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे, इसलिए किसी भी जवान को उनके साथ दुर्व्यवहार नहीं करना है। यदि कोई भक्त बहसबाजी या बदतमीजी करता है तो उसे शांत तरीके से समझाया जाए। पुलिस का व्यवहार पूरी तरह संयमित और सहनशील रहे।

मोबाइल और इयरफोन पर कड़ा प्रतिबंध

अमित सिंह ने प्रभातफेरी के दौरान सभी जवानों को मोबाइल फोन से दूर रहने का सख्त आदेश दिया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी हालत में न मोबाइल का उपयोग होगा और न ही इयरफोन का। उन्होंने सख्त लहजे में कहा “जिसे इयरफोन लगा पाया गया, समझो उसकी नौकरी गई।

रात में पुलिस ने प्रभातफेरी मार्ग का दौरा किया।

रात में पुलिस ने प्रभातफेरी मार्ग का दौरा किया।

600 से ज्यादा जवान तैनात

डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि प्रभातफेरी का रूट 4 से साढ़े 4 किमी का है। इसमें लगभग 600 से ज्यादा का बल रहेगा। बुधवार को 100 से ज्यादा बल के साथ एरिया डोमिनेशन किया। लोगों को चेक भी किया है। ट्रैफिक टीम के साथ एरिया को क्लीन किया गया। कहीं भी अनावश्यक रूप से काफी लंबे वक्त से गाड़ी खड़ी है तो उसे हटाया जाएगा। पूरे रूट को क्लीन करेंगे।

15 वॉच टॉवर, लेफ्ट साइट में लगेंगे मंच

15 वॉच टॉवर और हाईराइज प्लेटफॉर्म तैयार किए जा रहे हैं। पुलिस के साथ बायनोक्यूलर रहेगा। पीएस सिस्टम रहेगा, अनाउंसमेंट भी रहेगा। मंच सभी लेफ्ट साइड में ही लगेंगे, मंच की साइज भी तय की गई है। कहीं भी खाना नहीं बनेगा। लॉकर वितरित कर सकते हैं। सुबह 3 बजे फोर्स यहां लग जाएगा। इमरजेंसी के लिए 3 एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड भी मौजूद रहेगी। एमपीईबी की टीम भी रहेगी।

पुलिस ने रेंडम चेकिंग भी की, कई लोगों को चेक भी किया।

पुलिस ने रेंडम चेकिंग भी की, कई लोगों को चेक भी किया।

70 से ज्यादा सीसीटीवी-4 ड्रोन कैमरों से रखेंगे नजर

70 से ज्यादा सीसीटीवी लगवाए हैं, मंदिर में कंट्रोल रूम बनेगा। 4 ड्रोन कैमरों से पेट्रोलिंग की जाएगी। मंदिर की तरफ से भी लाइव कैमरा की व्यवस्था रहेगी। उसकी कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जाएगी। आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। मेटल डिटेक्टर मशीन से भी चेकिंग करेंगे।



Source link