गंभीर ने नहीं दिया विराट-रोहित को क्रेडिट, पूर्व क्रिकेटर का फूटा गुस्सा, हेड कोच को जमकर लगाई लताड़

गंभीर ने नहीं दिया विराट-रोहित को क्रेडिट, पूर्व क्रिकेटर का फूटा गुस्सा, हेड कोच को जमकर लगाई लताड़


रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास के बाद अब केवल वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ही खेलते हैं. ये दोनों बल्लेबाज वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. भारत ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की है. टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से बुरी तरह हारने के बाद टीम इंडिया की हालत खराब थी. हालांकि विराट कोहली और रोहित शर्मा के आते ही भारतीय टीम फिर से मजबूत हो गई और उसने वनडे सीरीज जीतकर साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज की हार का बदला भी ले लिया.

‘गंभीर ने नहीं दिया विराट-रोहित को क्रेडिट’

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना की है. रॉबिन उथप्पा का मानना है कि हेड कोच गौतम गंभीर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज जीत का क्रेडिट रोहित शर्मा और विराट कोहली को नहीं दिया. रॉबिन उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मुझे उस सीरीज के आखिरी मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बात आश्चर्यजनक लगी, जिसमें मैंने गौतम को रोहित या विराट को श्रेय देते नहीं देखा.’

Add Zee News as a Preferred Source


गंभीर-अगरकर की बड़ी गलती! हीरे जैसे खिलाड़ी को किया बाहर, अब टीम के लिए मुसीबत बना ये फ्लॉप बल्लेबाज

पूर्व क्रिकेटर का फूटा गुस्सा

रॉबिन उथप्पा ने कहा, ‘इन दोनों (रोहित और विराट) बल्लेबाजों ने अपनी पूरी क्षमता से बल्लेबाजी की है और हमें दिखाया है कि वे कितने अच्छे हैं और वे कितने शानदार हो सकते हैं. उन्होंने सभी प्रकार के संदेह को दूर कर दिया. उन्होंने दिखाया कि जब वे अच्छी फॉर्म में हों तो वे वास्तव में भारत के लिए क्या कर सकते हैं, ऐसे में यह (क्रेडिट नहीं देना) अजीब लगा.’

क्या था पूरा मामला?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. गौतम गंभीर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं. गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप अभी दो साल दूर है. अभी जो हो रहा है हमें उस पर ध्यान देना जरूरी है. जो युवा लड़के टीम में आ रहे हैं, उन्हें अपने मौकों का फायदा उठाना चाहिए.’ गौतम गंभीर का यह बयान सभी को अटपटा लगा.

इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए सबसे तेज 15000 रन, टॉप पर भारत के इस महान बल्लेबाज का नाम

बेहतरीन फॉर्म में विराट और रोहित

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 38 साल के रोहित शर्मा बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. रोहित शर्मा ने अपनी आखिरी पांच वनडे इंटरनेशनल पारियों में 340 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. रोहित शर्मा का हाईएस्ट स्कोर इस दौरान नाबाद 121 रन रहा है. वहीं, विराट कोहली का प्रदर्शन तो और भी शानदार रहा है. विराट कोहली ने अपनी आखिरी पांच वनडे इंटरनेशनल पारियों में 376 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं. विराट कोहली का हाईएस्ट स्कोर इस दौरान 135 रन रहा है.



Source link