Yuvraj Singh Harmanpreet Kaur: चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें गुरुवार (11 दिसंबर) को आमने-सामने हुईं. इस मैच में भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को देखकर सभी हैरान हो गए. दोनों को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने खास सम्मान के बुलाया गया था. स्टेडियम में युवराज और हरमनप्रीत के नाम पर एक-एक स्टैंड का नाम रखा गया है.
राज्यपाल और मुख्यमंत्री रहे मौजूद
इस स्टैंड का उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पीसीए अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने किया. इस दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष मिथुन मन्हास और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद रहे. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में पिछले महीने भारत ने महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. यह महिला सीनियर क्रिकेट टीम की पहली आईसीसी ट्रॉफी थी.
ये भी पढ़ें: IPL Auction: कोलकाता नाइटराइडर्स के टारगेट पर ये 5 धुरंधर, एक को तो मिल सकते हैं 25 करोड़
तीसरी बार महिला क्रिकेटर को मिला सम्मान
हरमनप्रीत कौर तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर हैं, जिनके सम्मान में स्टैंड का नाम रखा गया. इससे पहले झूलन गोस्वामी (ईडन गार्डन्स, कोलकाता) और मिताली राज (एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम) को यह सम्मान मिला था. मुख्यमंत्री और अन्य पीसीए पदाधिकारियों की उपस्थिति में हरमनप्रीत, अमनजोत कौर और हरलीन देओल को 11-11 लाख रुपये के नकद पुरस्कार भी दिए गए, जबकि विश्व कप जीतने वाली टीम के फील्डिंग कोच मुनीश बाली को 5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया.
ये भी पढ़ें: भारत आ रहे हैं लियोनल मेसी… फोटो खिंचाने के लिए देने होंगे 95 लाख! देख लें मिनट टू मिनट शेड्यूल
2 वर्ल्ड कप जीत के नायक हैं युवराज
युवराज सिंह टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 में भारत की खिताबी जीत के नायक रहे थे. युवराज साउथ अफ्रीका के विरुद्ध दूसरे टी20 मैच से पहले भारतीय टीम के साथ भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम को कुछ सलाह भी दी.