दिसंबर में घर पर लगाएं गेंदा-गुलाब, नए साल में मिलेंगे खुशबूदार फूल

दिसंबर में घर पर लगाएं गेंदा-गुलाब, नए साल में मिलेंगे खुशबूदार फूल


Last Updated:

Gardening Tips: अगर आप इस समय गेंदे और गुलाब के फूल उगाना चाहते हैं तो यह सही मौका है. क्योंकि दिसंबर की सर्द हवाएं इन दोनों पौधों के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती हैं. थोड़ी सी देखभाल और सही विधि अपनाकर आप घर बैठे ढेर सारे और लंबे समय तक खिलने वाले फूल पा सकते हैं.

गेंदे और गुलाब दोनों ही ऐसे फूल हैं जो पूरे घर का माहौल बदल देते हैं. इनकी खुशबू और रंग घर को प्राकृतिक सुंदरता से भर देते हैं. दिसंबर की ठंड इन फूलों के लिए वरदान होती है और इसी वजह से इस महीने लगाए गए पौधे सबसे ज्यादा खिलते हैं.

Tips and Tricks

दरअसल, दिसंबर का तापमान गेंदे और गुलाब दोनों के लिए बिल्कुल सही माना जाता है. ठंड में मिट्टी नम रहती है और पौधों को सड़न की समस्या भी कम होती है.

Gardening Tips

इस मौसम में पौधे धीरे-धीरे लेकिन मजबूती से बढ़ते हैं जिससे फूल भी ज्यादा खिलते हैं और लंबे समय तक टिके रहते हैं. यदि आप शुरुआत करना चाहते हैं तो यह महीना आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Tips and Tricks

छतरपुर नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ डॉक्टर कमलेश अहिरवार बताते हैं कि गेंदे के पौधे सर्दियों में बहुत तेजी से बढ़ते हैं और कम देखभाल में भी अच्छे फूल देते हैं. सबसे पहले एक मध्यम आकार का गमला चुनें ताकि पौधे की जड़ें फैल सकें. गमले की मिट्टी हमेशा भुरभुरी और हल्की होनी चाहिए.

Tips and Tricks

मिट्टी में गोबर की खाद मिलाने से पौधा जल्दी बढ़ता है और ज्यादा फलता फूलता है. पौधा लगाने के बाद उसे हल्की धूप वाली जगह पर रखें ताकि दिनभर ठंडी धूप मिले. पानी हमेशा केवल तभी दें जब मिट्टी थोड़ा सूख जाए क्योंकि अधिक पानी से जड़ें खराब हो सकती हैं.

Gardening tips

गुलाब के पौधे दिसंबर में लगाने पर बहुत अच्छे से विकसित होते हैं. पौधा लगाने के लिए थोड़ा बड़ा और गहरा गमला चुनें ताकि गुलाब की जड़ों को पर्याप्त जगह मिल सके. मिट्टी में रेत और खाद का संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है.

Tips and Tricks

गुलाब को सुबह की धूप सबसे ज्यादा पसंद होती है. इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां ठंडी धूप आसानी से पहुंचे. गुलाब के पौधों में हल्की छंटाई करने से नई कलियों का विकास तेजी से होता है और फूल भी बड़े और सुंदर खिलते हैं. पानी न ज्यादा दें न कम केवल इतना कि मिट्टी हमेशा हल्की नम बनी रहे.

Tips and Tricks

अगर आप घर पर सर्दियों में फूल उगाने का सोच रहे हैं तो गेंदे और गुलाब दोनों ही बेहतरीन विकल्प हैं. सही मिट्टी सही धूप सही नमी और थोड़ी सी प्यार भरी देखभाल से आप दिसंबर के पूरे महीने और उसके बाद भी खिलने वाले सुंदर फूल पा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दिसंबर में घर पर लगाएं गेंदा-गुलाब, नए साल में मिलेंगे खुशबूदार फूल



Source link