IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें यानी आईपीएल 2026 का सीजन का मंच तैयार है. नीलामी में अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं. 16 दिसंबर को होने वाली नीलामी के लिए बीसीसीआई ने 359 शॉर्टलिस्टेड खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है. अबू धाबी में मिनी ऑक्शन होगा. इस बार कुल 8 देशों के खिलाड़ी नीलामी में उतर रहे हैं. खास बात यह है कि इस बाद सबसे ज्यादा खिलाड़ी इंग्लैंड से आ रहे हैं. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया और तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है.
आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए जिन 359 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, उनमें 246 भारतीय और 113 विदेशी क्रिकेटर हैं. इन खिलाड़ियों में 114 कैप्ड, 230 अनकैप्ड भारतीय और 15 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी हैं. इस बार रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 1390 तक पहुंचा था, लेकिन केवल 359 खिलाड़ियों को अंतिम लिस्ट में एंट्री मिली है.
नीलामी में किस देश से कितने खिलाड़ी?
इस बार विदेशी खिलाड़ियों की संख्या में इंग्लैंड ने बाजी मारी है. इंग्लैंड के कुल 21 खिलाड़ी ऑक्शन में उतरेंगे, जो किसी भी देश से सबसे ज्यादा हैं. वहीं इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया के 20 खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा होंगे. दक्षिण अफ्रीका से 16, श्रीलंका से 12 और अफगानिस्तान से 10 खिलाड़ी सूची में शामिल हैं. एक खिलाड़ी मलेशिया से भी शामिल हुआ है.
आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए किस देश से कितने प्लेयर?
इंग्लैंड- 21 खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया- 20 खिलाड़ी
दक्षिण अफ्रीका- 16 खिलाड़ी
श्रीलंका- 12 खिलाड़ी
अफगानिस्तान- 10 खिलाड़ी
वेस्टइंडीज- 9 खिलाड़ी
बांग्लादेश- 7 खिलाड़ी
मलेशिया- 1 खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: भारतीय स्टार ने रोहित को भी छोड़ा पीछे…, साल 2025 ODI में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले दिग्गज