मैहर में रेप का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म; बदेरा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा – Maihar News

मैहर में रेप का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार:  शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म; बदेरा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा – Maihar News



मैहर जिले की बदेरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी संदीप प्रजापति को सिर्फ 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उ

.

शिकायत के बाद हुआ केस

पीड़िता ने 10 दिसंबर 2025 को शिकायत की थी कि आरोपी संदीप प्रजापति ने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर थाना बदेरा में अपराध क्रमांक 316/25 दर्ज किया गया। मामले में आईपीसी की धारा 363, 366, 376(2)(n), 376(2)(f) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल), 6 के तहत प्रकरण बनाया गया है।

24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी

मामला दर्ज होते ही बदेरा पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। लगातार तलाश और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने संदीप प्रजापति को 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप प्रजापति (24 वर्ष), पुत्र राम प्रसाद प्रजापति, निवासी भदनपुर, थाना बदेरा, जिला मैहर के रूप में हुई है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

यह कार्रवाई थाना प्रभारी बदेरा अभिषेक सिंह परिहार के नेतृत्व में एएसआई रमेश प्रसाद ओझा, अरविन्द सिंह, प्रआर मनीष लारिया, आरक्षक संभू राय, गजराज सिंह, चिंतामणि पाण्डेय और सुशील कुमार की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link