इंदौर के प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में रणजीत अष्टमी का चार दिवसीय महोत्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज महोत्सव का तीसरा दिन है। सुबह से ही भक्त बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे है। मंदिर में बाबा के विग्रह का महाभिषेक किया जा रहा है। इसके साथ ह
.
बड़ी संख्या में भक्त इसमें शामिल होने पहुंचे हैं। बता दे कि 9 दिसंबर से आयोजनों की शुरुआत हुई थी। बुधवार को मंदिर परिसर में दीपोत्सव मनाया गया, जिसमें हजारों दीपक प्रज्जवलित किए गए थे।
विग्रह के महाभिषेक और सवा लाख रक्षा सूत्रों को अभिमंत्रित करने के दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
मंदिर में आकर्षक सजावट करने के साथ ही भक्त भी अपने साथ 5 से 11 दीपक लेकर मंदिर पहुंचे और यहां प्रज्जवलित किया। रात में भजन संध्या का आयोजन किया गया था। कई गायकों के सुमधुर भजनों ने यहां समा बांधा।

पुजारियों द्वारा रणजीत बाबा का अभिषेक किया गया।
बाबा के विग्रह का महाभिषेक
गुरुवार को मंदिर परिसर में बाबा के विग्रह और बाबा रणजीत का पूरे विधि-विधान के साथ महाभिषेक किया जा रहा है। भक्त मंडल के सदस्यों और भक्तों की मौजूदगी में महाभिषेक किया जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्तों ने जय रणजीत के जयघोष भी किए। बाबा के विग्रह के महाभिषेक भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए है।

विग्रह का महाभिषेक और सवा लाख रक्षा सूत्रों को अभिमंत्रित किया जा रहा है।
सवा लाख रक्षा सूत्रों को किया जा रहा अभिमंत्रित
मंदिर के पुजारी पं.दीपेश व्यास ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी रणजीत अष्टमी के अवसर पर बाबा के महाभिषेक के साथ सवा लाख रक्षा सूत्रों को पूरे विधि-विधान के साथ अभिमंत्रित किया जा रहा है। इन रक्षा सूत्रों को प्रभातफेरी के बाद भक्तों में निशुल्क वितरित किया जाएगा।
गुरुवार रात को भी बाबा का महाभिषेक किया जाएगा और बाबा का सुंदर श्रृंगार किया जाएगा, जो अलसुबह तक पूरा होगा। इसके बाद शुक्रवार सुबह 5 बजे बाबा की विशाल प्रभातफेरी मंदिर परिसर से निकाली जाएगी।