रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पैसों के लेनदेन को लेकर दो परिवारों (मुस्लिम और गुप्ता) के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें कुल 8 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए रीवा के
.
बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि कैलाश गुप्ता ने अपना मकान 1 लाख रुपए में गिरवी रखा था। उसी के लेनदेन को लेकर यह विवाद हुआ। जब अनीश पैसे मांगने पहुंचा, तो कैलाश ने उसके साथ धक्का-मुक्की कर दी। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि थाना परिसर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है। इस झगड़े में गुप्ता पक्ष से 3 लोग और मुस्लिम पक्ष से 5 लोग घायल हुए हैं।
इमरान बोले- बीच-बचाव करने गए तो हमला कर दिया घायलों में शामिल इमरान आलम ने बताया, “मेरे भाई को कुछ लोगों ने घेरा था। जब हम बीच बचाव के लिए गए तो कैलाश के आदमियों ने अचानक ताबड़तोड़ हमला कर दिया।”
कैलाश का आरोप- घर आकर कर रहे थे अभद्रता वहीं, दूसरे पक्ष से कैलाश गुप्ता ने बताया, “मैंने अपना मकान गिरवी रखा था। दोनों मुस्लिम युवक आकर अभद्रता कर रहे थे। जिससे ये स्थिति उत्पन्न हुई।”

