वंदे मातरम् न गाने पर मंत्री विश्वास सारंग का तंज: जिन्हें गाने से परहेज, वे पाकिस्तान चले जाएं और वहां की नागरिकता ले लें – Bhopal News

वंदे मातरम् न गाने पर मंत्री विश्वास सारंग का तंज:  जिन्हें गाने से परहेज, वे पाकिस्तान चले जाएं और वहां की नागरिकता ले लें – Bhopal News



सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग।

प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि हिन्दुस्तान में रहना है तो वंदे मातरम् गाना ही होगा। जो लोग कहते हैं कि वंदे मातरम् नहीं गाएंगे वे गद्दारों की श्रेणी में हैं। यदि हिन्दुस्तान में रहकर वंदे मातरम् गाने से परहेज है तो पाकिस्तान चले

.

वंदे मातरम् को लेकर चल रही देशव्यापी बहस और केंद्रीय मंत्री अमित शाह की वंदे मातरम् न गाने वालों की लिस्ट में शामिल कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का नाम सामने आने के बाद इसको लेकर मंत्री सारंग ने मीडिया से चर्चा में यह बातें कहीं।

मीडिया से चर्चा में सारंग ने कहा कि वंदेमातरम राष्ट्र के सम्मान का सूचक है। यह वो राष्ट्रीय सम्मान है जिसे गाते, गुनगुनाते, आत्मसात करते हुए हमारे क्रांतिकारियों ने देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया। यह वंदे मातरम् आजादी का प्रतीक है, आजादी की लड़ाई संघर्ष का प्रतीक है। मैं फिर कहूंगा जो वंदे मातरम् नहीं गाता है वह गद्दार है। यह धर्म विशेष का मामला नहीं है। अश्फाक उल्ला खां, अब्दुल कलाम ने वंदे मातरम् गाया। इस तरह की बातें करके धार्मिक उन्माद फैलाना चाहते हैं तो यह नहीं चलेगा। यदि गद्दारों को वंदे मातरम् गाने में परहेज है तो जाएं और पाकिस्तान की नागरिकता ले लें। हिन्दुस्तान में रहना है तो वंदे मातरम् गाना ही होगा।



Source link