वर्ल्ड कप के लिए अचानक हुआ टीम का ऐलान…विराट कोहली को गुरु मानने वाले की एंट्री…देखें पूरा स्क्वाड

वर्ल्ड कप के लिए अचानक हुआ टीम का ऐलान…विराट कोहली को गुरु मानने वाले की एंट्री…देखें पूरा स्क्वाड


U19 World Cup 2026: क्रिकेट फैंस के लिए साल 2026 का खास होने वाला है. अगले साल एक दो नहीं बल्कि तीन विश्व कप होंगे. मेंस टी20 और विमेंस टी20 वर्ल्ड कप एलावा अंडर 19 का वनडे विश्व कप भी होगा. 50 ओवर के फॉर्मेट में होने वाले इस वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान कर दिया गया है. जनवरी-फरवरी में जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले इस टूर्नामेंट लिए कंगारू टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है. यह टीम इसलिए भी खास है क्योंकि, इसमें दो भारतीय मूल के खिलाड़ी आर्यन शर्मा और जॉन जेम्स को भी मौका दिया गया है.

भारतीय मूल के इन दोनों ही खिलाड़ियों ने सितंबर 2025 में भारत की अंडर-19 टीम के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया था, जहां इनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था. इसके बाद नेशनल U19 चैंपियनशिप में भी इन्होंने कमाल दिखाया.

ऑस्ट्रेलिया ने इस बार जो टीम चुनी है, उसमें बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्पिन ऑलराउंडर आर्यन शर्मा का नाम है, जो विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं. आर्यन वही युवा क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 2018 में विराट कोहली से वादा किया था कि वो 2025 में ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेलते नजर आएंगे. अब वह सपना साकार होता दिख रहा है. उनके अलावा दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर जॉन जेम्स भी भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं, जिन्हें घरेलू क्रिकेट में लगातार बड़िया प्रदर्शन का ईनाम मिला है. इन दोनों ही खिलाड़ियों की जड़े भारत से जुड़ी हैं.

टीम में श्रीलंका और चीनी मूल के खिलाड़ी भी शामिल

ऑस्ट्रेलिया U19 टीम सिर्फ भारतीय मूल के खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है. सेलेक्टर्स ने इस बार श्रीलंका मूल के दो प्लेयर नादेन कुरे और नितेश सैमुएल जबकि चीनी मूल के खिलाड़ी एलेक्स ली यंग को भी स्क्वाड में रखा है. हेड कोच टिम निल्सन ने दावा किया है कि टीम पूरी तरह बैलेंस्ड है और वर्ल्ड कप जीतने का दम रखती है.

कब से शुरू हो रहा ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 ?

ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 15 जनवरी से 6 फरवरी तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा. ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप A में रखा गया है, जिसमें उसके साथ जापान, आयरलैंड और श्रीलंका की टीमें होंगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम 9 से 14 जनवरी के बीच नामीबिया में अपने वॉर्म-अप मैच खेलेगी.

अंडर 19 विश्व कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया U19 टीम इस प्रकार है

ओलीवर पीक (कप्तान), केसी बार्टी, जायडन ड्रेपर, नादेन कुरे, बेन गॉर्डन, स्टीवन होगान, थॉमस होगान, जॉन जेम्स, चार्ल्स लचमुंड, विल मालाजुक, नितेश सैमुएल, हाएडन सीलर, आर्यन शर्मा, विलियम टेलर, एलेक्स ली यंग





Source link