शाजापुर मंडी में 25 हजार क्विंटल प्याज की रिकॉर्ड आवक: कीमतों में उछाल से किसान खुश; हाईवे पर लगा जाम, नए वाहनों पर रोक – shajapur (MP) News

शाजापुर मंडी में 25 हजार क्विंटल प्याज की रिकॉर्ड आवक:  कीमतों में उछाल से किसान खुश; हाईवे पर लगा जाम, नए वाहनों पर रोक – shajapur (MP) News


शाजापुर मंडी में रखी प्याज की आवक।

शाजापुर मे गुरुवार को कृषि उपज मंडी शाजापुर में प्याज़ की बंपर आवक देखने को मिली। लंबे समय बाद प्याज़ के दामों में आई तेजी के कारण बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे।

.

गुरुवार सुबह से ही मंडी के बाहर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जो कई किलोमीटर तक सड़क पर फैल गईं। इसके चलते मंडी के सामने स्थित शहरी हाईवे पर भी सुबह से लेकर शाम तक रुक रुक कर जाम जैसी स्थिति बन गई और यातायात प्रभावित हुआ।

शाजापुर की उपज मंडी।

नए वाहनों के प्रवेश पर रोक

मंडी के लेखापाल एमके जोशी ने बताया कि गुरुवार को लगभग 25 हजार क्विंटल प्याज़ मंडी में पहुंचा, जिसके चलते मंडी परिसर पूरी तरह भर गया है। भारी भीड़ को देखते हुए फिलहाल नए वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है, ताकि मंडी के अंदर व्यवस्था नियंत्रण में रहे।

मंडी प्रबंधन के अनुसार नए प्याज की कीमत न्यूनतम 3 रुपए से अधिकतम 19 रुपए प्रति किलो तक रही, जबकि पुराने प्याज की कीमत 2 रुपए से 12 रुपए प्रति किलो तक दर्ज की गई। दाम प्याज की क्वालिटी के आधार पर तय किए जा रहे हैं। बड़ी आवक के कारण किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं मंडी प्रशासन सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की मदद से व्यवस्था संभाल रहा है।



Source link