49 करोड़ शराब घोटाले में ED ने पेश किया चालान: ईडी की जांच में आरोपी ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत सामने आई – Indore News

49 करोड़ शराब घोटाले में ED ने पेश किया चालान:  ईडी की जांच में आरोपी ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत सामने आई – Indore News


शराब घोटाले में यहीं पर ईडी ने की थी छापेमारी।

इंदौर में हुए 49 करोड़ के शराब घोटाले में ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने चालान पेश कर दिया है। यह शराब घोटाला शुरुआत में 49 करोड़ रुपए का था लेकिन अब तक जांच में यह 71 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। ईडी ने आबकारी घोटाले में स्पेशल कोर्ट इंदौर में मनी लां

.

ईडी ने इंदौर के रावजी पुलिस स्टेशन में शराब ठेकेदारों के खिलाफ सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के आरोप में दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। आरोपी ठेकेदारों पर सरकारी चालानों में जालसाजी और हेरफेर करने का आरोप है। इस केस में शराब ठेकेदारों के साथ ही अधिकारियों की भी मिलीभगत सामने आई थी। इसमें अधिकारियों की जांच भी विभाग स्तर पर जारी है। हालांकि ईडी ने अभी किसी भी अधिकारी को आरोपी नहीं बनाया है। ईडी की पीएमएलए जांच में यह खुलासा जरूर हुआ है कि राजू दशवंत, अंश त्रिवेदी और अन्य शराब ठेकेदार जालसाजी और धोखाधड़ी में शामिल थे। इन पर आपराधिक षड्यंत्र का आरोप है। इससे पहले ईडी ने मुख्य आरोपी राजू दशवंत और अंश त्रिवेदी को गिरफ्तार किया था। दोनों जेल में हैं।

ईडी द्वारा जारी प्रेसनोट।

बता दें की घोटाले की शुरुआत करीब 8 साल पहले हुई थी, जब रावजी बाजार थाने में आबकारी विभाग ने 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई थी। उस समय कुछ अधिकारियों को निलंबित किया गया था, जिनकी विभागीय जांच धीमी गति से चलती रही और कई बाद में बहाल भी हो गए।

70 करोड़ की संपत्तियां अटैच की ईडी ने इंदौर में 49 करोड़ के आबकारी फर्जी चालान घोटाले में जांच के बाद 70 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं। यह संपत्तियां इंदौर, मंदसौर और खरगोन में स्थित हैं। जांच के दौरान, ईडी इंदौर ने अस्थायी कुर्की आदेश जारी किया था। 21.18 करोड़ रुपए मूल्य की 28 अचल संपत्तियों (पीओसी) को कुर्क किया गया था। इन संपत्तियों का वर्तमान बाजार मूल्य 70 करोड़ रुपए से अधिक है। आगे की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…

इंदौर में शराब कारोबारियों के ठिकानों पर ED के छापे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार सुबह इंदौर में एक साथ 18 जगहों पर छापे मारे। जिन जगहों पर छापे पड़े, उनमें ज्यादातर शराब कारोबारी शामिल हैं। ईडी की टीमों ने बसंत विहार कॉलोनी, तुलसी नगर और महालक्ष्मी नगर जैसे इलाकों में कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ें

इंदौर शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

इंदौर में हुए 49 करोड़ रुपए के फेक लिकर चालान घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इंदौर में 49 करोड़ के आबकारी फर्जी चालान घोटाले में जांच के बाद 70 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं। यह संपत्तियां इंदौर, मंदसौर और खरगोन में स्थित हैं। पूरी खबर पढ़ें



Source link